मेष राशि- मेष राशि के आर्थिक मामले सहज बने रहेंगे, लेकिन लेनदेन में उतावली में निर्णय लेने से बचें, क्योंकि वाणिज्यिक विषय मिश्रित रह सकते हैं. आपको परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने. तेजी से ऊपर आने की सोच रखनी चाहिए.
वृष राशि- वृष राशि में चहुंओर अनुकूलन रहेगा. आपकी कार्यशैली प्रभावी रहेगी, जिससे आप आवश्यक कार्योंं से जुड़ पाएंगे. सहजता और सामंजस्यता से आगे बढ़ते हुए कार्य-व्यापार बेहतर बना रहेगा. विविध प्रयास पक्ष में बनेंगे, साथ ही कार्योंं में तेजी लाएंगे.
मिथुन राशि - मिथुन राशि में बचत पर बल बना रहेगा . धन-धान्य वृद्धि पर जोर रहेगा, जिससे बैंकिंग कार्य बनेंगे. सहकार का भाव रखते हुए पैतृक प्रयासों में तेजी लाएंगे .हितलाभ संवारने में सफल होंगे, साथ ही मूल्यवान भेंट मिलना संभव है.
कर्क राशि- कर्क राशि के जातक करियर में उचित स्थान पाने में सफल होंगे. कारोबार बढ़त पर बना रहेगा. आधुनिक विषयों में अनुकूलता रहेगी, जिससे लक्ष्यगत प्रयास बनाए रखेंगे . नीति-नियमों का पालन करेंगे, साथ ही विविध प्रयास गति लेंगे.
सिंह राशि - सिंह राशि वालों को करियर-व्यापार में ढिलाई से बचना चाहिए. आवश्यक कार्योंं को साधना चाहिए. रुटीन का ध्यान रखते हुए वाणिज्यिक अवसरों पर जोर बनाए रखें .नीति-नियमों की सजगता रखें, साथ ही पेशेवरों का भरोसा जीतें.
कन्या राशि- कन्या राशि के कार्य-व्यापार में उन्नति बनी रहेगी. कामकाजी गतिविधियां अनुकूल रहेंगी. भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे. अधिकारियों का समर्थन रहेगा, साथ ही बड़ों का सानिध्य रखते हुए व्यवस्था का लाभ उठाएंगे.
तुला राशि - तुला राशि में पदोन्नति के संकेत बने हुए हैं . प्रतिभा व प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. कार्योंं में संतुलन बढ़ेगा . उपलब्धियां हासिल करेंगे, साथ ही लेनदेन में सहज रहते हुए पेशेवर सामंजस्यता से करियर-कारोबार में उछाल बनाए रखेंगे.
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के नीतिगत प्रयास सहजता से बढ़ेंगे . तेजी से कार्य संवरेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा और कार्यक्षेत्र में निरंतरता रखेंगे, जिससे कामकाज अच्छा रहेग. पेशेवर परिस्थितियां सकारात्मक होकर कार्य-व्यापार को गति देंगी.
धनु राशि- धनु राशि वालों को रणनीतिक गतिविधियों में सूझबूझ दिखानी चाहिए. आर्थिक लेनदेन में चूक से बचना चाहिए. पेशेवर सामंजस्य रखते हुए सफलता प्रतिशत औसत से बेहतर रहेगा. वार्ताएं सहज रहने से रुटीन प्रस्ताव पाएंगे.
मकर राशि- मकर राशि के जातक पेशेवरता का लाभ उठाएंगे. अनुबंधों को गति देंगे. प्रबंधन के कार्य आगे बढ़ाएंगे . संपर्क-संवाद संवार पाएंगे, साथ ही महत्वपूर्ण प्रयास आगे बढ़ाकर आपसी बातचीत से बेहतर हल निकालेंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे.
कुंभ राशि - कुंभ राशि के सेवाक्षेत्र में नए अवसर बनेंगे. कार्य-व्यवसाय में संतुलित प्रदर्शन करेंगे. परिश्रम और लगन से परिस्थितियों को सुधारेंगे . लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे, साथ ही चर्चा में सहजता बनाए रखेंगे.
मीन राशि- मीन राशि वाले व्यावसायिक संवाद संवारेंगे. प्रशिक्षण में तेजी दिखाएंगे, जिससे योजनाएं अमल में लाएंगे. अनुभवियों से सलाह रखते हुए लक्ष्य पर फोकस करेंगे. स्पर्धा को बढ़ावा देकर समकक्ष सहयोग देंगे, साथ ही सेवाकार्योंं पर फोकस बढ़ेगा.