scorecardresearch
 

करियर राशिफल 23 दिसंबर 2020: कुंभ-मिथुन राशि के लिए लाभकारी दिन, धनु राशि वाले कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क

Career Rashifal Today 23 December 2020: कुंभ और मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन काम में मुनाफा नजर आएगा. कुंभ राशि के लोगों का कार्यपद्धति के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा. किसी सहयोगी या जीवनसाथी द्वारा कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. जबकि धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सजग एवं सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement
X
Career Horoscope 23 December 2020: आज का करियर राशिफल
Career Horoscope 23 December 2020: आज का करियर राशिफल

1- मेष राशि 
आपका पूरा ध्यान काम की तरफ लगा रहेगा. काम में बदलाव की स्थिति बन रही है. इस समय काम के ये बदलाव आपके लिए बेहतर रहेंगे. 

2- वृषभ राशि 
काम को लेकर आपको थोड़ी परेशानी महसूस होगी. हालांकि, काम में निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी. लेकिन कहीं न कहीं भटकाव महसूस होगा. 

3- मिथुन राशि 
काम में इस समय आपको मुनाफा नजर आएगा. कार्यक्षेत्र से दूर बैठ कर काम करना परेशानी का कारण बन सकता है. लेकिन भविष्य लाभकारी रहने के योग हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV

4- कर्क राशि 
काम को लेकर आपको चिंता सता सकती है. आप बहुत अच्छे तरीके से एक निर्णायक के तौर पर चीज़ों को सुधार पाएंगे. आपका मन काम के प्रति समर्पित होगा. 

5- सिंह राशि 
कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा. वहीं, जीवन साथी द्वारा कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. पार्टनरशिप द्वारा किए गए किसी भी कार्य में जल्दबाजी में निर्णय ना लें. 

6- कन्या राशि  
कार्यक्षेत्र में छोटी चीज़ों को लेकर परेशानी महसूस हो सकती है. लेकिन ये समझने में सफल रहेंगे कि काम के प्रति अपने निर्णय किस प्रकार लें और कैसे आगे बढ़ें.

Advertisement

7- तुला राशि 
कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बहुत अधिक रहेगा. काम के प्रति संवेदनशील भी रहेंगे. आप में से कई लोगों के लिए नई विचारधारा द्वारा काम करना फ़ायदेमंद होगा. 

8- वृश्चिक राशि 
आपके लिए कार्यक्षेत्र के प्रति समर्पण भाव तो ठीक रहेगा लेकिन छोटी विरोधाभास परिस्थिति भी बनेगी. किसी महिला द्वारा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.  

9- धनु राशि 
कार्य के प्रति आपको पहले से कहीं अधिक जागरूक रहना पड़ेगा. आपके कार्यक्षेत्र में कहीं भी बदलाव की परिस्थिति नहीं है. कार्यक्षेत्र में सजग एवं सतर्क रहने की जरूरत है. 

10- कुम्भ राशि 
कार्यपद्धति के साथ आपका समर्पण भाव बढ़ेगा. वहीं, आपको अपने कुछ कार्यों को लेकर तनाव भी हो सकता है. किसी सहयोगी या जीवनसाथी द्वारा कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा.

11- मीन राशि 
कार्यक्षेत्र में छोटी बातों पर भी आपको तनाव महसूस होगा. हालांकि, आप आक्रामक तरीके से आगे बढ़ेंगे. आप पर कार्यभार पहले से अधिक रहेगा जिसे आसानी से पूरा कर पाएंगे. 
 


 

Advertisement
Advertisement