मकर (Capricorn):-
Cards:- The Chariot
इस समय किसी कठिन कार्य को सही तरीके से पूरा करने में कुछ ज्यादा मुश्किले नज़र आ रही है.किसी की सलाह कार्य को आसान किन्तु अनैतिक संसाधनों से पूरी करने की हो सकती है.ऐसी स्थिति में अच्छे या बुरे कार्य का चयन सही सोच और समझ पर निर्भर करता है.
कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ व्यवहार काफी मित्रवत रहा सकता है.इसके बाद भी ईर्ष्यावश कुछ सहयोगी परेशान करने की मंशा रख सकते है.आस पास के वातावरण से थोड़ा सचेत रहे.जरूरत पड़ने पर सामने वाले को सही तरीके से समझाया जा सकता है.
यदि कुछ भी कार्य गलत होता नजर आए.तो खुद से सुधार करने की जगह किसी जिम्मेदार व्यक्ति को उस कार्य से अवगत कर देना चाहिए.किसी कार्य की शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे है.अपने ईश्वर पर पूरा विश्वास रखिए.गलत लोग और बुरी संगत से दूर रहिए.किसी भी परिस्थिति में मनोबल को कमजोर न पड़ने दे.ऐसे लोगों के साथ सम्बन्ध बनाएं.जो काफी प्रभावशाली और अच्छे व्यक्तित्व के हो.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो गया है. उचित इलाज और नियमित दिनचर्या अपनाने से काफी मदद मिल सकती है.
आर्थिक स्थिति : नए कार्य से काफी आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है. चार पहिया वाहन खरीदी की भी योजना बन सकती है
रिश्ते : मनचाहे जीवनसाथी के साथ विवाह रिश्ते में बंधने जा रहे है.सब लोग इस खुशी को मना रहे है. चारों तरह उत्साह और उमंग की बरसात हो रही है.