scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 21 February 2026: मानसिक तनाव बढ़़ेगा, पुश्तैनी संपत्ति बेच सकते हैं

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 21 February 2026: आपके मित्रों या करीबियों में कोई ऐसा सलाहकार हो सकता है.जिसकी बोली की कड़वाहट चिढ़ा सकती है.इस समय यदि वह कोई सलाह दे रहा है.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
 Cards:- King of swords

व्यवहार की कठोरता के चलते लिया गया निर्णय अन्य लोगों को थोड़ा नाराज़ कर सकता है.लेकिन इस निर्णय से अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे. ऐसा आपको पूर्ण विश्वास है. प्रिय के साथ विवाह करने की जिद के चलते परिजन थोड़े नाराज हो सकते हैं.समय अनुकूल है.थोड़ा धैर्य और संयम बनाए रखें.परिजनों की स्वीकृति प्राप्त हो सकती है.इस समय यदि कार्य संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे.तो आगे वह निर्णय अच्छे प्रतिफल को लेकर आएंगे. धैर्य और दृढनिश्चय के साथ आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित है.

संभव हैं,कि किसी कार्य में दूसरों की सलाह लेने की आवश्यकता पड़े.यदि आप सामने वाले की मदद मांगेंगे.तो मदद अवश्य मिलेगी. आपके मित्रों या करीबियों में कोई ऐसा सलाहकार हो सकता है.जिसकी बोली की कड़वाहट चिढ़ा सकती है.इस समय यदि वह कोई सलाह दे रहा है.तो परिस्थितियों के अनुरूप मूल्यांकन करें. शांतचित्त होकर सोचकर  सही मार्ग निकाल सकते है.

स्वास्थ्य: ज्यादा गुस्सा और चिड़चिड़ाहट मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है.योगा और साधना से मन में शांति लाने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ठीक है.किसी पुश्तैनी संपत्ति के बिकने की बात परिजनों के साथ हो सकती है.

रिश्ते: व्यवहार की कठोरता कई बार अच्छी खासी रिश्तों में दरार ले आती है.अपने व्यवहार को सुधारने का प्रयास करें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement