scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 20 February 2026: मकर राशि वाले सहयोगियों से रहें सतर्क, धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 20 February 2026: विचारों में नकारात्मकता ना आने दें.  प्रयासों में कमी ना लाएं. सफलता जरूर प्राप्त होगी. किसी सहयोगी की लापरवाही से कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:- Six of wands

इस समय कार्य को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए.  कुछ समय से कार्यों में अपेक्षित सफलता प्राप्त ना हो होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस समय आत्मविश्वास की कमी और निराशा का सामना कर सकते हैं. विचारों में नकारात्मकता ना आने दें.  प्रयासों में कमी ना लाएं. सफलता जरूर प्राप्त होगी. किसी सहयोगी की लापरवाही से कार्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. जिसके कारण कार्य समय पर पूरा होने की स्थिति में नहीं दिख सकता है. किसी की गलती के चलते सफलता को प्रभावित न होने दें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से चीजों में संतुलन लाने का प्रयास करें. मुश्किल परिस्थिति में मिली  जीत से आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ता सकता है. विदेश यात्रा की तैयारी करेंगे. जीवनसाथी की इच्छा काफी समय से किसी समुद्री स्थल की रही हैं. जिसे पूरा कर सकते है. काफी इंतजार के बाद परिवार में खुशियों का वातावरण दिखाई दे रहा है.  संतान की कामयाबी सबको उत्साहित कर सकती है. सभी चीजों के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करेंगे. 

Advertisement

स्वास्थ्य: किसी कारणवश मुंह में सूजन आ सकती है.  जिसके चलते खानपान मुश्किल हो सकता हैं. 

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ वेतन मिलने से मन की चिंता कुछ कम हो सकती हैं.  पैसों का निवेश सही जगह पर करने का विचार बना रहे हैं. 

रिश्ते: प्रिय से एक अच्छी मुलाकात हो सकती है. लंबे समय बाद दोनों अच्छा वक्त साथ में व्यतीत कर पाए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement