मकर (Capricorn):-
Cards:- Two of Pentacles
नौकरी में पदोन्नति के साथ मिली वेतन वृद्धि से संतुष्ट नहीं है. इस बात को लेकर उच्च अधिकारी से बात कर सकते है. सामने वाला कुछ समय रुकने की बात कर सकता है. किसी को हंसी मजाक का पात्र न बनाएं. इससे सामने वाला चिढ़ सकता है. सोच समझकर लोगों से बात करें. किसी भी योजना को पूरी तरह समझे बिना उसमें पैसा न लगाएं. यदि कोई दुविधा है. तो उस विषय से संबंधित व्यक्ति से सलाह ले सकते है. कोई पुराना कानूनी मामला फिर से बाहर आ सकता है.
कानूनी सलाहकार से मिल सकते है. घर में कुछ नव निर्माण पर परिजनों के साथ बातचीत कर सकते है. सहकर्मियों के साथ काम करते समय युक्ति और चतुराई की जरूरत है. इस समय कार्यों को करते समय दूरदृष्टि और समझदारी का परिचय दें. किसी के उपहार को लेकर लालच न करें. कार्य से संबंधित नए विचार फायदेमंद होंगे. परिवार की जरूरतों के साथ खुद को भी ध्यान देना जरूरी है.
स्वास्थ्य: रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है. गुस्से और तनाव को कम करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया उधार समय पर न मिलने से थोड़ा चिंतित हो सकते है.
रिश्ते: प्यार से चीजों को समझाने का प्रयास करें. चिढ़ना परेशानी से भागने का तरीका नहीं है.