मौसमी सावधानी बढ़ाने का समय है.भूलचूक की स्थिति में दबाव बढ़ सकता है.अपनों के साथ तालमेल बढ़ाएं.सफलता प्रतिशत पूर्ववत् बना रहेगा.परिवार वाले मदद को तत्पर रहेंगे.कामकाज में लापरवाही नहीं दिखाएं.सबके प्रति क्षमाभाव रखें.करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा.लेनदेन में स्पष्टता रखें.अधिक भार उठाने से बचें.स्वास्थ्य पर ध्यान दें.अनुबंधो में सजग रहेंगे.मितभाषी बने रहें.संपर्क संवाद में विवेक विनम्रता से काम लेंगे.धैर्य और आत्मविश्वास से कार्य करें.
नौकरी व्यवसाय- धैर्य से व्यापार का संचालन बनाए रखें.कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा.व्यवस्था के अनुरूप गति रखें.योजनाएं लंबित रह सकती हैं.लेनदेन में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं.
धन संपत्ति- लाभ का प्रतिशत साधारण रहेगा.निवेश पर अंकुश रखेंगे.बजट पर जोर बढ़ाए रहें.जिम्मेदारों की सीख सलाह पर अमल करें.भेंट में सतर्कता रखें.बचत की कोशिशें बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम और स्नेह में विनय विवेक से काम लें.संबंधों में असहजता बढ़ सकती है.समय लेकर भेंट पर जाएं.आदर सत्कार का भाव रखें.गरिमा गोपनीयता बढ़ेगी.समता सामंजस्यता पर जोर रखेंगे.करीबी सहयोगी रहेंगे.संपर्क संवाद में सजग रहें.अपनों की आलोचना से अप्रभावी रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार पर फोकस बढ़ाएं.बड़प्पन से काम लें.चर्चा में स्पष्ट रहें.चर्चा में सतर्कता रखें.भावनात्मक मजबूत बनें.स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.
आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन व पूजा करें.शनिदेव का वंदन स्मरण करें.तेल तिलहन का दान बढ़ाएं.विनय बढ़ाएं.
शुभ अंक : 2, 5 और 8
शुभ रंग : श्याम