scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 25 February 2026: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 25 February 2026: मेहनत और लगन से कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की पूरी कोशिश करते आये है. इन सबके बावजूद कार्य क्षेत्र में अपनी स्थिति से संतुष्ट नहीं हो रहे है.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- Seven of pentacles

सामने आए सभी अवसर बेहतर भविष्य की तरफ ले जा सकते है. कार्य कितना भी कठिन और चुनौती पूर्ण हो. मेहनत और लगन से कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की पूरी कोशिश करते आये है. इन सबके बावजूद कार्य क्षेत्र में अपनी स्थिति से संतुष्ट नहीं हो रहे है. जिस कारण काफी परेशान हो सकते है. जल्द ही किसी नई परियोजना में कार्य करने का मौका मिल सकता हैं. ये परियोजना काफी जिम्मेदारी से पूरी करना है.

इस समय पूर्व की सारी सफलता या असफलताओं को विचारों से बाहर कर नए उत्साह और उमंग से कार्य करें. विचारों में सकारात्मकता को लाएं. पुरानी गलतियों से सबक लें. ताकि आगे उनका दोहराव न हो सके. इस वक्त कोई दुविधा अपने रिश्ते को लेकर हो सकती हैं.  प्रिय से बात करके अपनी दुविधा को हल करने का प्रयास करना  सभी परेशानियों से दूर ले जायेगा. 

Advertisement

स्वास्थ्य: मौसम के बदलते मिजाज के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बाहर के खान-पान से परहेज रखें.  सादा भोजन और नियमित दिनचर्या करें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ठीक होती जा रही है.  पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. किसी को पैसे देते समय अच्छे से जांच पड़ताल कर लें. 

रिश्ते: परिवार में किसी नई संपत्ति को खरीदने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है.  
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना पर कार्य करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement