scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 22 February 2026: सिरदर्द की समस्या हो सकती है, किसी का मजाक न उड़ाएं

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 22 February 2026: काफी समय बाद संतान सुख की कामना पूरी हुई है. इस खुशी को जश्न के रूप में मनाने की तैयारी सभी लोग मिलकर करेंगे.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- Queen of cups

इस समय आपके अच्छे भले कार्यों के पीछे कोई व्यक्ति कोई सहयोगी हाथ धोकर पड़ा हुआ है.  बार-बार कार्य में रुकावटें उत्पन्न करना, छोटी-छोटी बातों की शिकायत उच्च अधिकारी से करना.  यह सब बातें आपको चिढ़ा सकती हैं.  उच्च अधिकारी से स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. संभव है, कि अधिकारी स्थानांतरण की बात को अस्वीकृत कर दें.  ऐसी स्थिति में सिर्फ अपने कार्यों पर ध्यान दें किसी नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं परिवार में नन्हे शिशु का आगमन सभी के लिए खुशियां लेकर आ सकता है.  

काफी समय बाद संतान सुख की कामना पूरी हुई है. इस खुशी को जश्न के रूप में मनाने की तैयारी सभी लोग मिलकर करेंगे.  किसी महिला का सहयोग प्रिय के साथ विवाह की सहमति परिजनों से प्राप्त करने में मदद कर सकता है. साथ ही दोनों  किसी नए व्यवसाय से संबंधित योजना पर विचार कर सकते हैं.  गलत संसाधन का प्रयोग कर सफलता हासिल करना, आगे चलकर मान सम्मान की हानि कर सकता है. लोगों का मजाक उड़ाने की आदत में बदलाव लाए.  इससे आपके करीबी लोग परेशान हो सकते हैं. 

Advertisement

स्वास्थ्य: इस समय सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है.  सिरदर्द के कारण तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए धन निवेश का अपेक्षाकृत प्रतिफल न मिलने से थोड़े से हतोत्साहित हो सकते हैं. इस प्राप्त राशि का उपयोग मकान के पुनर्निर्माण और साजोसज्जा में कर सकते हैं. 

रिश्ते: मित्रों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement