कर्क (Cancer):-
Cards:- Six of cups
इस समय परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा वक्त बताएं. कुछ बातों को खुद से दूर करें. नई सोच और विचारों के साथ आगे बढ़े. अगर किसी की गलती को याद करते रहेंगे. तो स्वयं को ही दुःख मिलेगा. अतीत से सुखद यादें समेटे. और बुरी यादों को सबक की तरह जाने दें. पुरानी गलतफहमियों को मन में जगह न दें. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. जीवन में आ रही परेशानियों का डटकर सामना करें. कार्य क्षेत्र में गलत भाषा का उपयोग छवि को बिगाड़ सकता है. गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. कोई भी परिस्थिति इतनी गंभीर नहीं होती है. कि
जिससे बाहर न निकला जा सके. थोड़े अच्छे प्रयास अच्छे प्रतिफल प्राप्त हो सकते है. थोड़ा बदलाव स्थितियों को परिवर्तित कर सकता है. ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. परिवार में जल्द ही नन्हें सदस्य का आगमन हो सकता है. नई नौकरी की तलाश पूरी होती नज़र आ सकती है.
स्वास्थ्य: खाने में किसी गलत चीज के आने से पेट में काफी तकलीफ हो सकती है. इस समय खानपान में सावधानी रखें.
आर्थिक स्थिति: ससुराल पक्ष के साथ व्यवसाय करने की इच्छा रखते आए है. जल्द ही साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है.
रिश्ते: परिवार में चल रहा तनाव रिश्तों में दरार डाल सकता है. आपसी बातचीत करें.