समय की चाल साधारण गति बनाए रखेगी. कामकाज में धैर्य और अनुशासन दिखाएं. नीति नियम के अनुसार कार्य करें. समता और न्याय पर जोर रखें. अन्य देश के कार्यों में गति आएगी. कार्यगति साधारण रहेगी. सहज संकोच में बना रह सकता है. सबको जोड़ने का प्रयास बढ़ाएंगे. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. संबंध संवारने पर जोर होगा. बड़प्पन से काम लें. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखें.
नौकरी व्यवसाय- लेनदेन में स्पष्टता बनाए रहें. सौदेबाजी में चूक न करें. बजट से आगे बढ़ें. विभिन्न प्रयासों में निरंतरता व सुधार की कोशिश बढ़ाएं. पेशेवरों से सहयोग मिलेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक निवेश एवं कार्यविस्तार पर जोर रह सकता है. बड़ों की सलाह से चलेंगे. वित्त प्रबंधन बढ़ाएंगे. आर्थिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री- लोगों से भेंट संवाद में विनम्र रहेंगे. भावनाएं व्यक्त करने में सावधानी बरतें. विविध संबंध मिलेजुले रहेंगे. प्रेम के मामले साधारण बनेंगे. उतावली में न आएं. प्रेम में धैर्य रखेंगे. सहज नियंत्रण बनाए रखेंगे. बहस विवाद में नहीं पड़ेंगे. करीबियों का सम्मान करें.
स्वास्थ्य मनोबल- बड़बोलेपन से बचें. स्वयं पर ध्यान दें. खानपान में सात्विकता लाएं. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. चर्चा में सजग रहें. बड़ी सोच रखें.
आज का उपाय: श्रीरामजी के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. दान धर्म बढ़ाए रखें.
शुभ अंक : 1, 2, 7 और 9
शुभ रंग : गुलाबी