कर्क- समय की चाल मिश्रित बनी हुई है. महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दी न करें. योजनाओं के संचालन में धैर्य रखें. अपनों की सीख सलाह पर जोर बना रहेगा. अपरिचितों से दूरी रखेंगे. भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. बड़ों के सानिध्य पर जोर देंगे. परिजनों से सीख सलाह रखेंगे. अप्रत्याशित लाभ संभव है. आपसी समझ बूझ से कार्य करें. बहस विवाद से बचेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा. कामकाज में सावधानी बनाए रहेंगे. लापरवाही व अनदेखी से बचें. आशंकाओं में न आएं.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लें. विरोधी सक्रियता दिखाएंगे. नियमित गति से आगे बढ़ते रहें. कामकाजी प्रयास पूर्ववत् रहेंगे. लाभ सामान्य रहेगा. पेशेवर उतावली न करें.
धन संपत्ति- वित्त प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. व्यवस्था का सम्मान रखेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे. लेनदेन में सावधानी रखें. बहकावे में नहीं आएंगे.
प्रेम मैत्री- निजी विषयों में पूरी सावधानी और सहजता बनाए रखें. मन के मामलों में बड़प्पन बढ़ाएं. व्यक्तिगत संबंधों पर जोर रहेगा. मित्रों का सहयोग पाएंगे. अपनों से सुख-दुख साझा करेंगे. भावनाओं पर अंकुश रखेंगे. आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है. संवाद में सरलता रखें.
स्वास्थ्य मनोबल- दबाव में न आएं. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें. व्यवहार पर फोकस बढ़ाएं. खानपान पर ध्यान दें. मनोबल बनाए रखें. उतावली न दिखाएं.
शुभ अंक : 2 5 8 9
शुभ रंग : एक्वा ब्लू
आज का उपाय : भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. अन्य की मदद करें.