मेष (Aries):
Cards: Ten of Cups
कार्य की अधिकता से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. इस समय परिजन व्यस्तता के चलते थोड़े नाराज़ हो सकते हैं. किसी पुरानी मित्र से मुलाकात आपको खुश कर सकती है. परिवार के साथ कहीं भ्रमण या मनोरंजन की योजना बना सकते हैं. जल्द ही किसी बड़े संस्थान में नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस संस्थान में शिक्षा प्राप्ति की इच्छा लंबे समय से बनी हुई है. नौकरी के साथ शिक्षा प्राप्ति की इच्छा भी पूरी कर सकते हैं. कुछ नए बदलाव जीवन की दिशा बदलने की कोशिश कर सकते हैं. इस बदलाव का असर जीवन पर भी पड़ेगा. संतान की उच्च शिक्षा किसी दूसरी जगह होने से जीवनसाथी के मन में काफी दुविधा हो सकती है. पर सभी लोग आपसी बातचीत कर इस दुविधा से बाहर निकल सकते हैं. किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना पूरी हो चुकी है. जल्द ही सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर परिवार के साथ पूजा-पाठ का आयोजन कर सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि से मन में उत्साह बढ़ गया है.
स्वास्थ्य: संतान सुख की उम्मीद से जीवनसाथी काफी प्रसन्न हैं. गर्भवती महिलाएं अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें.
आर्थिक स्थिति: कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है. चार पहिया वाहन खरीद सकते हैं.
रिश्ते: ननिहाल पक्ष के किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं.