scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 20 February 2026: मेष राशि वाले किसी बात को लेकर रहेंगे परेशान, समय की अनुकूलता का उठाएं लाभ

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 20 February 2026: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बैठाने की कोशिश धीरे धीरे सफल होती नज़र आ रही है. किसी नए कार्य की योजना को अन्य लोगों के साथ साझा न करें.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries):-
Cards:- The Hierophant 

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ किसी कार्य को लेकर दुविधा हो सकती है. सामने वाला आपके तरीके से बात समझ नहीं पा रहा है. इस कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की मदद ले सकते है. गुस्सा करना किसी बात का समाधान नहीं होता है. इस बात को समझने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बैठाने की कोशिश धीरे धीरे सफल होती नज़र आ रही है. किसी नए कार्य की योजना को अन्य लोगों के साथ साझा न करें. पारिवारिक मामलों में किसी कानूनी सलाहकार से मुलाकात करेंगे. परिवार का कोई सदस्य संपत्ति को अकेले हड़पने की कोशिश कर सकता है. जिस कारण पारिवारिक मामला न्यायालय तक जा सकता है. इस बात से थोड़ी नाराजगी हो सकती है. प्रिय के परिजन विवाह की अस्वीकृति दे सकते है. इस बात से दोनों काफी परेशानी महसूस करेंगे. सामने वाले को पुनः कोशिश करने की सलाह दे सकते है. समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं. जिन कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ रही हैं. उन्हें अब थोड़े से प्रयास में पूरा कर सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कान में दर्द को लेकर काफी परेशान हो सकते है. खानपान में सुधार लाएं. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए किसी धन निवेश में अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. 

रिश्ते: कई रिश्तों को निभाते समय झुकना पड़ सकता है. पर सामने वाले को हावी न होने दें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement