मेष (Aries):-
Cards:- King of pentacles
मन में कुछ उलझने हो सकती हैं. जिसके चलते आर्थिक मामले में कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार करना जरूरी होगा. अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करना धन की बर्बादी से बचाव कर सकता है. किसी सहयोगी के कोई बात बुरी लग सकती है इस समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिलने की संभावना बन रही है. रचनात्मक सोच और नए विचारों की वजह से उच्च अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं. इस समय कार्यशैली में थोड़ा बदलाव लाकर कार्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है. लघु व्यवसाय करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. अगर मेहनत सही दिशा में है. तो इसके अच्छे प्रतिफल अवश्य मिलेंगे. कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है. जिससे करियर में अच्छा बदलाव आ सकेगा. किसी बड़े निवेश में पैसा लगाते समय उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर ले.
स्वास्थ्य: खाते पीते वक्त सावधान रहें. लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है.
आर्थिक स्थिति: अचानक आए खर्च आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं धन का संचय करने की आदत विकसित करें.
रिश्ते: किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जिसे देखकर किसी पुराने मित्र की याद आए.