1.मेष (Aries):-
Cards:- The Empress
किसी सहकर्मी के साथ किसी नई परियोजना से पर कार्य कर सकते है.पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि हो सकती है.परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते है.जल्दबाजी में कार्यों को पूरा न करें.नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.संतान सुख की प्राप्ति की संभावना बन सकती है.कुछ लोगों के साथ विवाद बढ़ सकता है.पड़ोस में रहने वाला कोई व्यक्ति छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा कर सकता है.कानूनी और आर्थिक मामलों में किसी अच्छे सलाहकार की राय जरूर लें.
कुछ लोगों के हस्तक्षेप के कारण बार बार कार्यों में रुकावटें आ सकती है.सामने वालों को समझने की कोशिश नाकामयाब साबित हो सकती है.इस समय थोड़ा धैर्य और संयम बनाएं रखें.प्रिय से विवाह की बात कर सकते है.परिजनों को प्रिय के बारे में बता सकते है.गुस्सा करने से बचे.किसी भी समस्या का समाधान बिना परिश्रम को संभव नहीं है.कार्यों की गति तेज करें.
स्वास्थ्य: दाँत का दर्द लगातार बढ़ सकता है.चिकित्सक छोटी सी शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक सामान्य रहेगी.फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: कुछ लोगों की जिद्द रिश्तों में दरार डाल रही है.इस समय सामने वालों के साथ रिश्ते सुधारें.