scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 8 March 2026: वेतन वृद्धि से संतुष्ट हो सकते हैं, खर्चों पर नियंत्रण करेंगे

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 8 March 2026: परिवार के साथ समय बिताएं. कार्य क्षेत्र के तनाव को घर पर ना लाएं. परिवार में किसी के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. सोच समझकर निर्णय लें. 

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries):-
Cards:- Ace of wands
नौकरी प्राप्ति की खुशी सबके साथ बांट सकते है. कुछ पुराने कर्जे चुका सकते है. व्यवसाय के साथ धन कमाने के अन्य स्रोतों पर विचार करेंगे. पुराने लोगों के साथ सम्बन्ध सुधारें. किसी के विवाद में बीच बचाव करना परेशानी में डाल सकता है. कुछ ईर्ष्यालु लोग इस समय सक्रिय हो सकते हैं. किसी भी तरह की कमजोरी का प्रदर्शन बाहरी लोगों के सामने ना करें. सही गलत का निर्णय स्वयं लें. दूसरों के प्रभाव में आकर गलत बात का समर्थन न करें.

किसी योजना में धन निवेश करते समय पूर्ण जानकारी प्राप्त करें. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें . उनके अनुभव जीवन में बेहतरीन मार्गदर्शक साबित होंगे. ईश्वर में आस्था और विश्वास बनाए रखें. पूर्व में जो कार्य थोड़े मुश्किल नजर आ रहे थे. उनको अब आसानी से पूरा किया जा सकता है. परिवार के साथ समय बिताएं . कार्य क्षेत्र के तनाव को घर पर ना लाएं. परिवार में किसी के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं . सोच समझकर निर्णय लें. 

स्वास्थ्य:माता के पैरों में बढ़ते दर्द से तनाव हो सकता है. अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति: नौकरी में वेतन वृद्धि से संतुष्ट हो सकते है. खर्चों पर नियंत्रण करेंगे. 

रिश्ते: परिवार में कुछ समझौते हो सकते है. जिसके चलते कुछ लोग नाराज हो सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement