scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 6 March 2026: मेष राशि वाले सोच-समझकर लें फैसले, जल्दबाजी से बन सकते हैं काम बिगड़ने के आसार

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 6 March 2026: आज मेष राशि वालों को काम में स्थिरता रखने और किसी के प्रभाव में आकर निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries)
Cards:- Seven of Swords

बार-बार कार्यों में बदलाव लाना कार्य को सफलता से भटका सकता है. योजना पर भली-भांति विचार कर आगे बढ़ें. किसी नए कार्य को शुरू करते समय अनैतिक तरीके न अपनाएं. परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं. उन्हें सिर्फ मजबूरी न समझें.

अचानक से कुछ धन प्राप्त हो सकता है. इस धन को सही स्थान पर निवेश करने के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं. पारंपरिक व्यवसाय को गैर-पारंपरिक व्यवसाय में परिवर्तित करने की बात परिजनों से कर सकते हैं. संभव है कि अभी इस बात को लेकर पूरी सहानुभूति न मिले.

प्रिय के परिजनों से विवाह की बात को लेकर तनाव हो सकता है. सामने वाले लोग कार्यों को लेकर संदेह कर सकते हैं. इस स्थिति में आपसी बातचीत से समस्या को सुलझाया जा सकता है.

विपरीत परिस्थितियों में गलत कार्य की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है. ऐसी स्थिति में विचारों को संतुलित रखें. कोई भी निर्णय किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर न लें. सही बात का समर्थन करें और परिजनों से अपनी समस्याएं साझा करें.

Advertisement

स्वास्थ्य: गले में बढ़ती खराश और जुकाम के चलते खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य है. धन कमाने के अन्य स्रोत की तलाश कर सकते हैं.

रिश्ते: किसी के विवाह में परिजनों के साथ शामिल हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement