मेष-सफलता की उड़ान बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. पेशेवर मामलों में प्रभावी रहेंगे. विभिन्न गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. योजनाओं को पूरा करेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. व्यर्थ की बातों से बचें. सीखने सिखाने पर जोर देंगे. बौद्धिक पक्ष मजबूत रहेगा. समय एवं ऊर्जा का प्रबंधन रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. निजी संबंधों में सुधार होगा. लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे. भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी.
धनलाभ- महत्वपूर्ण गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. कामकाजी प्रयासों में सक्रियता आएगी. पेशेवर परिणाम सकारात्मक रहेंगे. अनुकूल समय का लाभ उठाएंगे. सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन बेहतर होगा. विभिन्न स्त्रोतों से आय बनेगी. प्रबंधकीय कार्य सधेंगे. कला प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. तेजी से काम लेंगे. चर्चाएं सफल होंगी. संकोच हटेगा. आर्थिक पक्ष संवरेगा.
प्रेम मैत्री- करीबियों के साथ सुख साझा करेंगे. आपसी विश्वास को बल मिलेगा. परिजनों से मेलजोल में रुचि रहेगी. भावनात्मक रूप से मजबूती पाएगा. भाव प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. प्रियजनों के साथ यात्रा पर जाएंगे. सुख सौख्य से समय बिताएंगे. निजी विषयों में प्रभावी रहेंगे. सामंजस्यता बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. बड़ों की सुनेंगे. साहसी और सक्रिय बने रहेंगे. उत्साह मनोबल बढ़ेगा. जरूरी चर्चा कर पाएंगे. कामकाज में तेजी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक : 1 और 9
शुभ रंग : रक्त चंदन
आज का उपाय : हनुमानजी पर चोला चढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. मिष्ठान्न बांटें. अनुशासन रखें.