कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Knight of swords
विचारों में सकारात्मकता बढ़ती नज़र आएगी. किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते है. राजनीति में कदम बढ़ा सकते है. कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. अपनी कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां को दूसरे सदस्यों को सौंप सकते है. इस समय जरूरत से ज्यादा खरीदारी से बचना चाहिए. दूसरे की होड़ न करें. उसमें स्वयं का नुकसान होगा. संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है. विचारों की उथल पुथल रिश्तों में तनाव का सकती है. किसी बड़े बुजुर्ग से कार्य के सिलसिले में सलाह लेंगे. कुछ नए लोगों से मुलाकात आगे व्यवसाय को बढ़ाने में फायदा देगी. पुराने प्रेमी से अचानक से मुलाकात हो सकती है. रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे. जरूरत से ज्यादा वाचलता लोगों को आप पर टिप्पणी करने का मौका दे सकती है. इससे बचकर रहें. कार्यों को पूरा करते समय ध्यान को भटकने न दें. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. सकारात्मक प्रयास आगे सफलता तक ले जा सकते है. बुरे व्यसनों से दूर रहें. मानसिक तनाव की स्थिति में विश्राम करें. कार्य की अधिकता को कम करने की कोशिश की जा सकती है.
स्वास्थ्य: बार बार बुखार आना किसी अंदरूनी परेशानी को व्यक्त कर सकता है. किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें.
आर्थिक स्थिति: किसी को पैसा देना यदि तनाव का कारण बन सकता है. तो सामने वाले को विनम्रता पूर्वक मना कर दें.
रिश्ते: कुछ रिश्ते अपने आप बन जाते है. उन्हें सहेजकर रखें.