कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Five of swords
इस समय आसपास के वातावरण और लोगों से सावधान रहने की जरूरत महसूस कर रहे हैं. किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन में धोखाधड़ी हो सकती है. सेहत को लेकर सजग रहे. खास तौर पर हृदय संबंधी कोई बड़ी समस्या अचानक से सामने आ सकती है. परिवार की भलाई के लिए नए घर को खरीदने की योजना बनाएंगे. किसी पर किया गया विश्वास मुश्किल में डाल सकता ह. संभव है, कि अन्य लोग इस बात का विश्वास ही नहीं कर सकते है. इस स्थिति में सामने वाले की मंशा को समझना आसान नहीं होगा. लोगों की बातों को समझने की कला विकसित करें. कार्य क्षेत्र में किसी बड़े अवसर को प्राप्त करने का मौका कोई सहयोगी आपसे छीन सकता है. इस समय आसपास के वातावरण से सचेत रहें. किसी भी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी लोगों के साथ साझा ना करें. लोगों के साथ पारिवारिक मामलों को साझा न करें. कभी कभी चुप रहकर स्थिति को समझने का प्रयास ज्यादा सही प्रतिफल लेकर आ सकता हैं.
स्वास्थ्य: गलत तरीके से सोने के कारण पीठ और गर्दन में काफी दर्द हो रहा है. काफी उपचार के बाद भी पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही है.
आर्थिक स्थिति: दूसरों के ऊपर दिखावे के चक्कर में पैसा खर्च न करें. छोटी-छोटी बचत कर बड़ा धन निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते: चालाक व्यक्तियों से संभल कर रहे हैं. ऐसे लोग सामने वाले को नुकसान पहुंचाने के इरादों को बुरा नहीं मानते हैं.