scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 22 February 2026: बचत और निवेश से मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 22 February 2026: विवाह के लिए आए प्रस्तावों में से किसी अच्छे प्रस्ताव पर सहमति दे सकते है.लोगों की कमियों का मजाक न उड़ाए.अपने कार्यों को समय पर पूरा करें.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Nine of Pentacles 

पूर्व में किए गए प्रयासों के प्रतिफल उत्साहित कर सकते है.किसी बड़े और प्रतिभाशाली व्यक्ति से हुई मुलाकात राजनीति में प्रवेश की इच्छा को पूरा करने में सहयोग कर सकती हैं.किसी सहयोगी से व्यर्थ किसी बात पर विवाद हो सकता है.इस विवाद के चलते कार्यों में काफी अड़चन आ सकती हैं.

सामने वाला ईर्ष्या के कारण किसी भी कार्य को सफलता के करीब तक नहीं जाने दे रहा है.इस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें.किसी महत्वकांक्षा का पूरा न होना उदास कर सकता है.विवाह के लिए आए प्रस्तावों में से किसी अच्छे प्रस्ताव पर सहमति दे सकते है.लोगों की कमियों का मजाक न उड़ाए.

अपने कार्यों को समय पर पूरा करें.अपनी कमजोरियों को दूर करे.उसको अन्य लोगों के सामने प्रदर्शित न करें.इस समय मन को शांत करने का प्रयास करें.कुछ नए रिश्ते बन सकते है.पुरानी गलतियों का दोहराव न करें.

स्वास्थ्य:चोट लगने के कारण चिकित्सक शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है.इससे मन चिंतित हो सकता है.

आर्थिक स्थिति: अपनी बचत पूंजी का सोच समझकर खर्च करें.किसी अच्छी योजना में धन निवेश कर सकते है.

रिश्ते: परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का आनंद ले सकते हैं.ये समय सभी के लिए आनंदमय रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement