कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Six of Cups
किसी व्यक्ति को लेकर दिल में भी मधुर भावनाएं हो सकती है.पर अभी तक उन भावनाओं को सामने वाले से व्यक्त नहीं कर पाए थे.अस्वीकार होने का भय कदम रोक सकता है. जीवन में कुछ मधुर बदलाव महसूस कर सकते है.नई नौकरी की प्राप्ति में किसी बुजुर्ग महिला का सहयोग मिल सकता हैं.कुछ अच्छे अवसर जल्द ही कार्य क्षेत्र में आ सकते हैं.इस समय मन में सुख समृद्धि से कुछ विचलन महसूस हो सकता हैं.मन अध्यात्म की तरफ बढ़ सकता हैं.
ईश्वर के प्रति विश्वास और गहरा होगा.संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते है.नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छे वेतन प्राप्ति की संभावना दिखाई दे रही है.कुछ कठिन परिस्थितियों के साथ जल्द ही सामना हो सकता हैं.अपने आस पास के वातावरण को लेकर सतर्क रहें.ऐसा न हो, कि कोई आपके अहित में कोई कार्य करने की मंशा रखता हो.घर खरीदी या घर के पुनर्निर्माण की बात परिजनों से कर सकते है.कुछ लोगों के साथ विवाद हो सकता है.इससे मन चिंतित होगा.
स्वास्थ्य: पेट में दर्द की वजह लिवर में सूजन हो सकती हैं.किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: माता या किसी अन्य परिवार की बड़ी महिला से कोई कीमती उपहार प्राप्त हो सकता हैं.व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते: बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ व्यवहार आत्मीयतापूर्ण रखें.इससे सामने वाले को मान सम्मान के साथ खुशियां भी मिल सकती है.