scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 7 March 2026: कुंभ राशि वाले अकेला महसूस कर सकते हैं, अतिप्रिय के साथ हो सकता है विवाद

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: अपनी आय और आर्थिक स्थिति को सभी के सामने व्यक्त न करें. बार-बार किसी रिश्ते में यदि परेशानी बनी हुई है. तो बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Death

व्यवसाय में साझेदार के धोखे के चलते कुछ ऐसी स्थिति निर्मित हो सकती है. जिसमें सब कुछ खो देने की आशंका बन सकती है.  ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास और मनोबल को कम न होने दें. धैर्य और संयम बनाए रखें. जल्द ही अच्छे बदलाव नजर आएंगे. इस बात का विश्वास रखें. कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर आरोप लग सकता है. इससे शर्मिंदा हो सकते हैं. जल्द ही इन आरोपों से मुक्त होने की कोशिश करेंगे. किसी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें. अपमानित करने वाले लोगों से दूर हो जाएं. कुछ निर्णय लेना आसान नहीं होंगे. लेकिन जीवन की नई शुरुआत के लिए उनको लेना जरूरी है. लोगों के साथ सोच समझकर कर व्यवहार करें. बिना जाने और समझे किसी की आर्थिक मदद न करें. अपनी आय और आर्थिक स्थिति को सभी के सामने व्यक्त न करें. बार-बार किसी रिश्ते में यदि परेशानी बनी हुई है. तो बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें. गलतियों का दोहराव न करके उन्हें सुधरने का प्रयास करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. वजन पर नियंत्रण खानपान को सही ढंग से करने  से हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. खासकर आर्थिक मामलों में. 

रिश्ते: लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. किसी भी बात का अहंकार लोगों से दूर कर सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement