मेष- आपका पराक्रम बढ़ेगा. तेजी से काम करने का दिन है. लेकिन दूसरों आंख बंद करके भरोसा ना करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. करियर के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी.
जरूरी टिप-कम बोलें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- किसी मंदिर में सुगंधित धूप दान करें
वृष- आपका सम्मान और बढ़ेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे. मित्रों से मतभेद हो सकता है. सीनियर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें. व्यापार में उधार लेकर पैसा ना लगाएं.
जरूरी टिप- यात्रा से बचें.
शुभ रंग- गुलाबी.
उपाय- शिव जी को जल अर्पित करें.
मिथुन- मेहनत को बढ़ाने का समय है. करियर में आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. शत्रुओं से सावधान रहें. व्यापार से संबंधित काम बनेंगे.
जरूरी टिप-इगो से बचचें
शुभ रंग- भूरा
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें
कर्क- प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा. पूरे उत्साह से काम करेंगे. कहीं से शुभ समाचार मिलेगा. क्रोध से बचना होगा. जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी. व्यापार से संबंधित लाभ का योग है.
जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें
सिंह- मन की टेंशन दूर होगी. रुके हुए कार्य बनेंगे. कहीं से शुभ समाचार मिलेगा. उधार लेनदेन से बचना होगा. संतान से खुशी मिलेगी. व्यापार में जल्दबाजी में फैसला ना करें.
जरूरी टिप- धैर्य से काम करें
शुभ रंग- लाल
उपाय- ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें
कन्या- अचानक खर्चे बढ़ेंगे. विदेश से संबंधित काम बनेंगे. करियर संबंधी फैसले जल्दबाजी में ना करें. संतान से सुख मिलेगा. रिश्ते मजबूत होंगे. व्यापार में फायदे का योग है.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें.
शुभ रंग- बादामी.
उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें.
तुला- उन्नति के रास्ते बनेंगे. अपने काम को बढ़ाने का समय है. भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. परिवार को और वक्त देना होगा. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. व्यापार से संबंधित काम बनेंगे.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- किसी गरीब को आटे का दान करें
वृश्चिक- लीडर शिप क्वालिटी निखर कर आएगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. सेहत के मामले में सावधान रहें. रुके हुए काम बनेंगे. पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझ कर करें. व्यापार में हानि हो सकती है.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें.
शुभ रंग- मरून.
उपाय-शिवजी को जल अर्पित करें.
धनु- भाग्य का सपोर्ट मिलेगा. करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी. संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार में फायदे का योग है.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- सुनहरा
उपाय- किसी मंदिर में मिसरी दान करें
मकर- लोगों से उलझने से बचें. अपने काम सावधानी से करें. धन प्राप्ति के रास्ते बनेंगे. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार में जल्दबाजी में फैसले ना करें.
जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- हल्का नीला
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
कुंभ- काम से जुड़ी यात्रा का योग है. मेहनत का फल मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. नकारात्मक सोच से बचना होगा. अपना खान-पान ना बिगड़ने दें. व्यापार में धन लाभ होगा.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
मीन- किसी को पैसा उधार देने से बचें. किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. हर काम सावधानी से करने का दिन है. सेहत पर ध्यान दें. स्वभाव में अहंकार का भाव ना बढ़ने दें.
व्यापार में सावधानी रखें हानि हो सकती है.
जरूरी टिप-कम बोलें
शुभ रंग- ऑरेंज
उपाय- ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें
आज का उपाय
यदि परिवार में दुख ज्यादा है तो ये उपाय करें. सोमवार के दिन व्रत रखें. भगवान शिव के मंदिर जाकर जल, बेलपत्र, भस्म, सुगंधित इत्र अर्पित करें. शिवजी की आरती करें. शुक्रवार के दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में मोर पंख अर्पित करें. पेठे का भोग लगाकर प्रसाद बांटें. मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें