scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 15 फ़रवरी 2026: महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि वाले पाएंगे बड़ी खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 15 फ़रवरी 2026, Horoscope Today: वित्त प्रबंधन की कला आपको मौके भुनाने में मदद करेगी. शुभ कार्यों में वृद्धि होगी और आप अपनों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल होंगे.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष: अधिकारियों का साथ और रचनात्मकता
मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सभी का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा. आप आर्थिक और वाणिज्यिक मामलों में प्रबंधन के प्रयासों को बेहतर बनाए रखेंगे. आज आपको अधिकारियों और घर के बड़ों का सानिध्य प्राप्त होगा. पैतृक विषयों में आपके पक्ष में अनुकूलता रहेगी. आप बिना किसी संकोच के अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे. रचनात्मकता बनी रहेगी और जनकल्याण के मामले गति लेंगे. मनोरंजक यात्रा के भी योग बन रहे हैं.

शुभ अंक: 1, 6 और 9

शुभ रंग: रेड रोज

आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे फल, मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और आपसी सहयोग बढ़ाएं.

वृष: भाग्यवृद्धि और पुण्यों का लाभ
वृष राशि के जातकों के लिए आज भाग्यवृद्धि के प्रबल संकेत हैं. महत्वपूर्ण मामलों में आपका प्रदर्शन पहले से काफी संवरेगा. आपके हितलाभ बढ़त पर बने रहेंगे और आप पेशेवर सक्रियता दिखाएंगे. परिजनों के बीच स्नेह बना रहेगा. आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहेंगे क्योंकि परिस्थितियां आपके लिए सकारात्मक और प्रभावशाली हैं. बड़ों की सीख और सलाह मानकर चलने से आपके व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास और गहरा होगा.

शुभ अंक: 6 और 9

शुभ रंग: श्वेत

आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः" का जाप करें. मेवे-मिश्री बांटें और संभव हो तो धर्मयात्रा करें.

Advertisement

मिथुन: साधारण समय और व्यवस्था पर भरोसा
मिथुन राशि के लिए आज का समय थोड़ा साधारण रहने वाला है. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, इसलिए उनका सत्कार पूरे बड़प्पन के साथ करें. अपनी योजनाओं और रुटीन को बनाए रखें. उद्योग और व्यापार में निरंतरता की आवश्यकता है. मित्रों का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपके व्यक्तिगत कार्य थोड़े प्रभावित रह सकते हैं. किसी भी नए अनुबंध में सजगता बरतें और कामकाजी चर्चाओं में सावधानी रखें. आत्मविश्वास को कम न होने दें.

शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9

शुभ रंग: अंजीर समान

आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें और अपने दिए हुए वचनों का पालन पूरी निष्ठा से करें.

कर्क: औद्योगिक योजनाएं और साझीदारी
कर्क राशि के जातकों की आज औद्योगिक योजनाओं को नई गति मिलेगी. यदि आप साझीदारी में काम कर रहे हैं, तो उसमें तेजी आएगी. पेशेवर चर्चा और संवाद में आपका प्रभाव बना रहेगा. आपकी रचनात्मक सोच और वित्त प्रबंधन की कला आपको मौके भुनाने में मदद करेगी. शुभ कार्यों में वृद्धि होगी और आप अपनों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल होंगे. योग्य लोगों को आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 2 और 9

Advertisement

शुभ रंग: गुलाबी

आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः" का जाप करें. हर कार्य में अपनी सक्रियता बनाए रखें.

सिंह: मेहनत का फल और कार्यक्षमता में वृद्धि
सिंह राशि के जातक अपनी मेहनत से आज बिगड़े हुए परिणामों को भी संवार लेंगे. अपनी योजनाओं को सहज गति से आगे बढ़ाते रहें. आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और पेशेवर प्रबंधन में सुधार आएगा. किसी भी योजना को लंबित रखने से बचें. सहकर्मियों का साथ और समर्थन आपको मिलता रहेगा. सेवाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन ध्यान रहे कि अतिउत्साह में आकर कोई जोखिमपूर्ण कार्य या आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न करें.

शुभ अंक: 1 और 9

शुभ रंग: ब्राइट पिंक

आज का उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं. सूखे मेवे और मिश्री का प्रसाद वितरित करें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और सेवाभावना को मजबूत रखें.

कन्या: मित्रों के साथ खुशियां और शिक्षण में रुचि
कन्या राशि के जातक आज मित्रमंडली के साथ सुखद समय बिताएंगे. पेशेवरों से आपका तालमेल और संपर्क बेहतर बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको सबका समर्थन मिलेगा और आपका भावनात्मक प्रदर्शन सहज रहेगा. वाणिज्य और व्यवसाय का दायरा बढ़ने वाला है. आज आप अपने रहन-सहन और स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. शिक्षण और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों में आप आगे रहेंगे. परीक्षा और प्रतिस्पर्धा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9

शुभ रंग: पिस्ता कलर

आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. सूखे फलों का प्रसाद बांटें और कार्यों में अपनी पहल बनाए रखें.

तुला: लक्ष्यों पर फोकस और मेलजोल
तुला राशि के जातकों को आज अपनों की खुशियों को समझने का प्रयास करना चाहिए. आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्यों और कामकाजी प्रबंधन पर रहेगा. साथियों की बातों को अनसुना न करें. परिवार के सदस्यों में आपसी विश्वास बढ़ेगा. कला और कौशल के माध्यम से आपके कार्य आसानी से बनेंगे. रक्त संबंधियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वार्थ और संकीर्णता से दूर रहकर बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखें.

शुभ अंक: 6 और 9

शुभ रंग: आसमानी

आज का उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और मेवे-मिश्री बांटें. मन में धैर्य रखें और बड़प्पन दिखाएं.

वृश्चिक: सामाजिक सहजता और मान-सम्मान
वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन से आज सामाजिक असहजताएं दूर होंगी. आपका कामकाजी पक्ष काफी मजबूत रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में आप नई पहल करेंगे. साहस और पराक्रम के बल पर आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. भाई-बंधुओं और स्वजनों से नजदीकी बढ़ेगी. किसी महत्वपूर्ण चर्चा या संवाद में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9

शुभ रंग: सिंदूरी लाल

आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और भेंटवार्ता का दायरा बढ़ाएं. मिश्री का प्रसाद बांटना शुभ रहेगा.

धनु: पारिवारिक तालमेल और साख में वृद्धि
धनु राशि के जातकों का आज कुल-परिवार के लोगों के साथ बहुत बेहतर तालमेल रहेगा. आप धन के संग्रह और संरक्षण पर ध्यान देंगे. महत्वपूर्ण आयोजनों में आपकी प्रमुखता बनी रहेगी और चर्चाएं सफल होंगी. पैतृक मामलों में सुधार आने के संकेत हैं. आपको आज कोई इच्छित वस्तु प्राप्त हो सकती है. साख और सम्मान में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिम्मेदारियों को आप बहुत बखूबी निभाएंगे.

शुभ अंक: 1, 3 और 9

शुभ रंग: सनराइज (नारंगी/पीला)

आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. अपनी परंपराओं पर जोर दें और सूखे फल व मिश्री का दान करें.

मकर: आधुनिक कार्य और मधुर व्यवहार
मकर राशि के जातक आज आधुनिक कार्यों को बढ़ावा देंगे. करियर और व्यापार में शुभता बनी रहेगी. रचनात्मक विषयों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. आपका व्यवहार बहुत विनम्र और मधुर रहेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह से निर्णय लें. अपनों को कोई सरप्राइज देने की योजना बन सकती है. यात्रा के भी योग बन रहे हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 6, 8 और 9

शुभ रंग: बैंगनी

आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. नारियल की गिरी, मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और मन में बड़प्पन रखें.

कुंभ: बजट पर नियंत्रण और सजगता
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामले मिले-जुले रहेंगे. लेनदेन में सहजता बरतें और अपने खर्चों व निवेश पर कड़ी नजर रखें. किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है. न्यायिक मामलों में सजगता बनाए रखें. अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको मिलता रहेगा. हालांकि लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा, लेकिन आप अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे. विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन सकारात्मक है.

शुभ अंक: 6, 8 और 9

शुभ रंग: गेंहुंआ

आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवों का प्रसाद बांटें. दिखावे की प्रवृत्ति से बचें और दान-धर्म के कार्यों पर फोकस रखें.

मीन: आर्थिक लाभ और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि
मीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ काफी ऊंचा बना रहेगा. करियर और कारोबार में जबरदस्त तेजी आएगी. आप अपने कौशल और प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. नवीन अनुबंधों में सहजता बनी रहेगी और मित्र आपके लिए मददगार साबित होंगे. प्रबंधन के कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा, बस अपने अनुबंधों में पूरी स्पष्टता रखें.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9

शुभ रंग: स्वर्णिम

आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. कामकाज पर पूरा जोर रखें और अपने प्रबंधन को और अधिक संवारें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement