scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 5 मार्च 2026: गुरुवार के दिन सिंह राशि वाले पाएंगे गुड न्यूज, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 5 मार्च 2026, Horoscope Today: आपका पूरा ध्यान आज अपनी सुख-सुविधाओं और भव्यता पर रहेगा.  आर्थिक प्रबंधन मजबूत होने से आप काफी राहत महसूस करेंगे.  आप एक अच्छे मेजबान की भूमिका निभाएंगे और मेहमानों का सत्कार करेंगे. 

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष: मेहनत और लगन से मिलेगी सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है.  आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज काफी मजबूत रहेगी.  कार्य व्यापार में आप जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको सहज सफलता मिलेगी.  सेवा क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा.  वरिष्ठों और अनुभवी लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. 

आज आपको किसी भी तरह की जिद और अहंकार को त्यागने की जरूरत है.  लोभ और प्रलोभन से दूर रहें और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें.  कामकाजी गतिविधियों में अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें.  किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकती है, इसलिए अनुशासन बनाए रखें. 

शुभ अंक: 3, 5, 9

शुभ रंग: सिंदूरी

आज का उपाय: भगवान विष्णु और मां महालक्ष्मी की पूजा करें.  'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें.  लाल और पीले फलों का दान करें. 

वृष: संवाद और रिश्तों में आएगी मधुरता
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन जरूरी संवाद को आगे बढ़ाने का है.  आप अपने मित्रों और संबंधों के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे.  जो भी जरूरी कार्य हैं, उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें.  प्रतिस्पर्धा के मामले में आप दूसरों से बेहतर स्थिति में रहेंगे.  बड़ों की बातों को अनसुना न करें, उनकी सलाह आपके काम आएगी. 

Advertisement

आज आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे और बिना किसी संकोच के अपने काम को अंजाम देंगे.  आपके साहस में वृद्धि होगी और अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ेगा.  अपनों के साथ आप कुछ यादगार पल बिताएंगे और मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे.  व्यापारिक लाभ में बढ़ोतरी होगी और आपकी व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी. 

शुभ अंक: 3, 5, 6, 9

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें.  विष्णु-लक्ष्मी जी की पूजा करें और अपना वादा निभाएं. 

मिथुन: व्यर्थ की बातों से दूरी बनाना ही बेहतर
मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार और समकक्षों का भरपूर साथ मिलेगा.  कार्य व्यापार में शुभता बनी रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ की बातों और अफवाहों से बचने की जरूरत है.  पारिवारिक विषयों को आज बल मिलेगा.  कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह बना रहेगा और आप अपनी रूटीन गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे. 

आपको पेशेवरों का समर्थन मिलेगा.  घरेलू मामलों में बहुत ज्यादा पहल करने से बचें और सहजता से आगे बढ़ें.  संवेदनशीलता दिखाएं लेकिन भावनाओं के आवेश में आकर कोई निर्णय न लें.  अपने दिए हुए वचनों को निभाएं.  अहंकार को खुद पर हावी न होने दें, तभी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. 

शुभ अंक: 3, 5, 9

शुभ रंग: पाइनेपल

Advertisement

आज का उपाय: लाल और पीले फलों का दान करें.  भगवान विष्णु की पूजा करें और अहंकार का त्याग करें. 

कर्क: सामाजिक प्रयासों में आएगी तेजी
कर्क राशि के जातक आज भाईचारा बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने में आगे रहेंगे.  पुराने परिचितों और मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है.  आप साहसिक गतिविधियों में रुचि लेंगे और आपके पराक्रम से लोग प्रभावित होंगे.  अनुभव और योग्यता का आपको पूरा लाभ मिलेगा.  कामकाज में तेजी बनाए रखें और अपने फोकस को भटकने न दें. 

आज आपकी किसी कारोबारी यात्रा की संभावना बन रही है.  व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें, इससे आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे.  तात्कालिक लक्ष्यों को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी.  पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी.  सभी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें, इससे आपको मानसिक शांति और सफलता दोनों मिलेगी. 

शुभ अंक: 2, 3, 5, 9

शुभ रंग: भगवा

आज का उपाय: विष्णु-लक्ष्मी जी की पूजा करें.  धार्मिक प्रवचन सुनें और ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. 

सिंह: घर में रहेगा खुशियों का माहौल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज घर में हर्ष और आनंद का वातावरण बना रहेगा.  आप परिवार के साथ कहीं घूमने या मनोरंजन की योजना बना सकते हैं.  आपका पूरा ध्यान आज अपनी सुख-सुविधाओं और भव्यता पर रहेगा.  आर्थिक प्रबंधन मजबूत होने से आप काफी राहत महसूस करेंगे.  आप एक अच्छे मेजबान की भूमिका निभाएंगे और मेहमानों का सत्कार करेंगे. 

Advertisement

आपकी वाणी और व्यवहार सबका दिल जीत लेगा.  आज आपको व्यापार या करियर से जुड़े कुछ आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.  करीबियों से मेलजोल बढ़ेगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी.  संपत्ति से जुड़े जो भी लंबित मामले हैं, वे आज सुलझ सकते हैं.  बड़प्पन की सोच रखें और सबको साथ लेकर चलें. 

शुभ अंक: 1, 3, 5, 9

शुभ रंग: केशरिया लाल

आज का उपाय: पीले फलों का दान करें.  भगवान विष्णु की पूजा करें और लोगों का आदर-सत्कार बढ़ाएं. 

कन्या: संयम से रंग लाएंगे आपके प्रयास
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संयम और धैर्य के साथ काम करने का है.  आपके द्वारा किए गए नवसृजन के प्रयास सफल होंगे.  कहीं से कोई सुखद सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा.  मित्रों का समर्थन आपके साथ बना रहेगा.  वातावरण में सकारात्मकता बढ़ने से आपके काम करने की ऊर्जा बढ़ेगी. 

आर्थिक लाभ पर आपका पूरा जोर रहेगा और आपकी स्मरण शक्ति भी तेज होगी.  संस्कारों और नीतियों का पालन करते हुए आगे बढ़ें.  आपका जीवनस्तर ऊंचा उठेगा.  व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता बनाए रखें.  पारिवारिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन बजट के अनुसार ही खर्च करना आपके लिए उचित रहेगा. 

शुभ अंक: 3, 5, 9

शुभ रंग: वासंती

Advertisement

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें.  भगवान विष्णु को पीले वस्त्र या फल अर्पित करें. 

तुला: निवेश के मामलों में बरतें सावधानी
तुला राशि के जातकों को आज अपनी आर्थिक योजनाओं को थोड़ा टाल देने की सलाह दी जाती है.  जल्दबाजी या दिखावे के चक्कर में कोई भी बड़ा निवेश न करें.  लक्ष्य के प्रति अपनी स्पष्टता बनाए रखें और नीति-नियमों का पालन करें.  लोभ में आकर किसी भी जोखिमपूर्ण कार्य से जुड़ना आपको भारी पड़ सकता है. 

आवश्यक कार्यों को आप गति देने में सफल रहेंगे, लेकिन किसी भी बहस या विवाद से खुद को दूर रखें.  रिश्तों के प्रति गंभीर रहें और करीबियों का सहयोग लेते रहें.  व्यवसाय में कोई बड़ी गलती न हो, इसके लिए अनुशासन बनाए रखें.  विनय और विवेक से काम लेंगे तो बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे. 

शुभ अंक: 3, 5, 6, 9

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: विष्णु-लक्ष्मी जी की पूजा करें.  संकल्प शक्ति बढ़ाएं और लाल वस्तुओं का दान करें. 

वृश्चिक: करियर और व्यापार में दिखेगी तेजी
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने पेशेवर प्रयासों में काफी तेजी लाएंगे.  महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं में आपका उत्साह बना रहेगा.  आप अपने उद्योग और व्यापार को बेहतर बनाने के लिए जी-तोड़ कोशिश करेंगे.  आर्थिक प्रबंधन के प्रयास अब सफल होते नजर आ रहे हैं.  कार्य विस्तार पर आपका विशेष जोर रहेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा. 

Advertisement

आज आपका अपनी व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण रहेगा.  अनुशासन से काम करने पर आपको बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं.  वाणिज्यिक अवसरों को भुनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है.  तर्क-वितर्क में आप सफल रहेंगे और आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.  मित्रों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. 

शुभ अंक: 3, 5, 8

शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें.  सक्रिय रहें और लाल-पीले फलों का दान करें. 

धनु: प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति
धनु राशि के जातक आज सभी क्षेत्रों में उचित प्रबंधन के साथ सकारात्मकता फैलाएंगे.  आपके सहयोगियों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा.  प्रशासन और सरकार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी.  पैतृक संपत्ति के मामले आज आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं.  आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होने की प्रबल संभावना है. 

वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा.  आप अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन में सफल रहेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.  संवाद के दौरान अपनी सहजता बनाए रखें.  पेशेवर वार्ताएं आपके पक्ष में रहेंगी.  कुल मिलाकर आज का दिन आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला साबित होगा. 

शुभ अंक: 3, 9

शुभ रंग: स्वर्णिम

आज का उपाय: अपने वचन पर अडिग रहें.  भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और महालक्ष्मी की आरती करें. 

Advertisement

मकर: चहुंओर सफलता और लाभ के योग
मकर राशि के जातकों के लिए आज लाभ और प्रभाव का प्रतिशत काफी ऊंचा रहने वाला है.  आपकी आस्था और भक्ति में विश्वास बढ़ेगा.  कहीं से कोई बड़ी शुभ सूचना मिल सकती है.  धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप कार्य व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे.  निसंकोच होकर आगे बढ़ें क्योंकि स्थितियां आपके पूरी तरह पक्ष में हैं. 

आपका साहस और पराक्रम आज बढ़ा हुआ रहेगा.  लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेगी.  व्यावसायिक पक्ष बलवान रहेगा और आप अपनी इच्छित उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे.  सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.  आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहां सफलता आपके कदम चूमेगी. 

शुभ अंक: 5, 8, 9

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: जगतपालक विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें.  सरलता बनाए रखें और दान-पुण्य करें. 

कुंभ: धैर्य और विनम्रता से सुलझेंगे मामले
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने कार्य व्यापार में धैर्य बनाए रखने की सख्त जरूरत है.  परिवार के सदस्यों की सलाह और सहमति का सम्मान करें.  स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न करें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें.  घर के मामलों में गंभीरता और सीख-सलाह पर जोर दें.  अपनी वाणी और व्यवहार में मिठास लाएं. 

आज आपको किसी भी नई पहल से बचने की कोशिश करनी चाहिए.  व्यवस्था और नीति-नियमों का उल्लंघन न करें.  अपनों का सहयोग आपको मिलता रहेगा.  तैयारी पर जोर दें और सहज गति से आगे बढ़ें.  विनम्रता से आप कठिन से कठिन काम भी आसानी से निकलवा लेंगे.  सतर्क रहें और दूसरों पर अंधविश्वास न करें. 

शुभ अंक: 3, 5, 8, 8

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: सतर्कता बनाए रखें.  ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान दें. 

मीन: टीम वर्क और साझीदारी से होगा लाभ
मीन राशि के जातक आज महत्वपूर्ण साझेदारियों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे.  व्यापार में सहकारिता और सहभागिता पर आपका विशेष जोर रहेगा, जिससे लाभ में वृद्धि होगी.  आप अपने आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे.  सबको साथ लेकर चलने की आपकी कला आज काम आएगी और टीम वर्क से बड़े नतीजे निकलेंगे. 

आपकी नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी.  भूमि और भवन से जुड़े कार्य आज बन सकते हैं.  आपके प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी और समाज में आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा.  संकोच को त्यागकर आगे बढ़ें, सफलता आपके करीब है.  मित्रों का सहयोग बना रहेगा. 

शुभ अंक: 3, 6, 9

शुभ रंग: केले के समान (पीला)

आज का उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें.  भगवान विष्णु और मां महालक्ष्मी की आराधना करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement