scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 1/9
करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस साल करवाचौथ 17 अक्टूबर (गुरुवार) को पड़ रहा है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं. ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है जिसे चांद निकलने तक रखा जाता है. ये व्रत बहुत नियम और सावधानी से किया जाता है. आइए जानते हैं क्या हैं वो काम जो आपको व्रत रखते समय नहीं करना चाहिए.
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 2/9
देर तक न सोएं
करवाचौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है.

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 3/9
सरगी के अलावा और कुछ न खाएं
सास की दी गई सरगी करवाचौथ पर शुभ मानी जाती है. व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है. सरगी का भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें.

Advertisement
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 4/9
भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें
पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है. हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है.
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 5/9
सोते सदस्य को न उठाएं
खुद न सोने के अलावा इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए. हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है.
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 6/9
किसी का अपमान न करें
व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. महिलाओं को घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए.
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 7/9
पति से न करें झगड़ा
शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए. झगड़ा करने से आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा.
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 8/9
इन चीजों का दान न करें
करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें. जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई दान न करें.
करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल
  • 9/9
नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें

आज के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें. सुई-धागे का काम न करें. कढ़ाई, सिलाई या बटन टाकने का आज के दिन न करें तो अच्छा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement