scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि

होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 1/10
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के बाद हर भारतीय को रंगों के त्योहार होली का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. हिन्दू धर्म में भी इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जिसे अन्य शब्दों में रंगों का त्योहार भी कहा जाता है.

होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 2/10
हिन्दू धर्म के मुताबिक, यह पर्व 2 दिन मनाया जाता है. इसमें सबसे पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है. होलिका दहन के दिन लकड़ी के ढेर की पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है. जबकि, होली वाले दिन रंगों, अबीर और गुलाल से होली खेली जाती है. इस साल 9 मार्च 2020 को होलिका दहन है और 10 मार्च 2020 को होली खेली जाएगी.
होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 3/10
होलिका दहन की विधि-

होलिका दहन जिस स्थान पर करना है, उसे अच्छे से साफ करें. फिर वहां गंगा जल छिड़क कर उसे शुद्ध करें. सूखी लकड़ियों का ढेर बनाएं. अग्नि समर्पित करने से पूर्व होलिका का विधिवत पूजन करें. पूजन करते वक्त पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठना चाहिए. ये पूजन किसी पण्डित से करवाना श्रेयस्कर रहता है.

Advertisement
होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 4/10
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी की होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं. आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं. ये उपाय इस प्रकार हैं-
होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 5/10
धन की कमी से बचने का उपाय-

होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं. फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें. अब दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें.


होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 6/10
अर्घ्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें. चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें. बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें. फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें. कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है.
होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 7/10
व्यापार में सफलता पाने का उपाय-

एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिन्दूर का तिलक करें. अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें. 21 माला जाप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे. इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.

इस मंत्र का जाप करें- ॐ श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।

होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 8/10
ग्रहों की शांति के लिए उपाय-

होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिया) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं. अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें. उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जाप करें. जाप स्फटिक की माला से करें. जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे.

इस मंत्र का जाप करें- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।

गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।


होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 9/10
शीघ्र विवाह के लिए उपाय-

होली के दिन सुबह एक साबुत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं. यही प्रयोग अगले दिन भी करें. जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं.

Advertisement
होलिका दहन कल: यहां जानें पूजा करने की सही विधि
  • 10/10
रोग नाश के लिए उपाय-

अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है. होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें.

इस मंत्र का जाप करें- ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा

Advertisement
Advertisement