scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 1/11
दिवाली की रात जहां एक तरफ महालक्ष्मी का पूजन होता है, चारों तरफ उनके स्वागत के लिए दीप प्रज्जवलित होते हैं, वहीं दूसरी तरफ यह रात यौगिक साधनाओं और उनकी सिद्धि के लिए बहुत उपयुक्त होती है. आइए, जानते हैं इस रात्रि में किए जाने वाले कुछ चमत्कारी उपाय-
Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 2/11
आर्थिक समृद्धि के लिए- दिवाली की रात किसी भी शुभ मुहूर्त में साबुत नारियल को किसी लाल चमकीले कपड़े में लपेटकर मां लक्ष्मी को अर्पण करते हुए पूजन करें. पूजन के पश्चात उस नारियल को अपने धन स्थान पर प्रतिष्ठापित करें. इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और हमेशा उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी.
Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 3/11
लक्ष्मी की प्राप्ति हेतु- दिवाली के किसी भी शुभ मुहूर्त में तीन पीली कौड़ी, तीन कमलगट्टे और एक सुपारी किसी लाल कपड़े में बांध कर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. पूजन के पश्चात इन सभी चीजों को अपनी तिजोरी में रख दें. इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को इसके समक्ष धूप व दीप प्रज्जवलित करें. पूरी श्रद्धा के साथ किए गए इस उपाय से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
Advertisement
Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 4/11
मां लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिए- दिवाली के दिन पूरे घर की सफाई करने के पश्चात् एक निर्धारित समय पर मां लक्ष्मी जी का पूजन करें. दिवाली के पश्चात भी प्रत्येक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी का विशेष पूजन जारी रखें. इस उपाय से मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है और धन की वृद्धि होती है.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 5/11
कर्ज से मुक्ति के लिए- दिवाली की रात एक मिट्टी के पात्र में एक चांदी का सिक्का रखकर, उसे मां लक्ष्मी के समक्ष अर्पित करें और मां लक्ष्मी के किसी मंत्र का उच्चारण करते हुए उसका पूजन करें. पूजन के बाद उस चांदी के सिक्के को किसी ऐसे स्थान पर प्रतिस्थापित करें, जहां सूर्य की किरणें न पड़ती हों. इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर अवश्य बरसेगी और कर्ज का मर्ज जल्दी ही दूर हो जाएगा.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 6/11
कर्ज से मुक्ति के लिए दिवाली की रात एक और प्रयोग कर सकते हैं. दिवाली की रात से प्रारंभ कर 7 रात तक किसी अशोक के वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं. यह उपाय भी आपके कर्ज को उतारने में काफी कारगर साबित होगा.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 7/11
पारिवारिक समृद्धि के लिए- परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दिवाली की रात परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर से सात बार काले तिल उतार कर पश्चिम दिशा में फेंक दें. ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 8/11
कलह दूर करने का उपाय- दीपावली की रात्रि से प्रारम्भ कर प्रत्येक शनिवार किसी पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीप प्रज्जवलित करें. ऐसा करने से कलह दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 9/11
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का उपाय- दिवाली की रात घर के प्रत्येक कमरे में शंख बजाएं. शंख की पवित्र ध्वनि से घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है और सुख-समद्धि बनी रहती है.

Advertisement
Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 10/11
शत्रु से रक्षा के लिए- शत्रु से रक्षा के लिए दिवाली की रात एक साबुत नींबू पर अपने शत्रु का नाम लिखकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से शत्रु आपको नुक्सान नहीं पहुंचाएगा और उसके ह्रदय में मित्रता के भाव उत्पन्न होने लगेंगे.

Diwali 2018: दिवाली की रात करें ये उपाय,  दूर होंगी सभी समस्याएं
  • 11/11
शत्रु भय दूर करने के लिए- दिवाली की रात्रि में शत्रु से स्वयं की रक्षा के लिए एक मुट्ठी साबुत उड़द या एक मुट्ठी शक्कर व तिल मिश्रित कर शत्रु का मनन करते हुए, उसे किसी निर्जन स्थान में दबा दें. इससे शत्रु का भय दूर  होगा और उससे बचाव होगा.

Advertisement
Advertisement