scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: दुश्मन शनि की राशि में सूर्य की हुई Entry, अगले एक महीने तक इन राशियों के जीवन में मचेगा बवाल

Surya Gochar 2026: 13 फरवरी 2026 को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस गोचर के दौरान सूर्य की राहु, शुक्र और बुध के साथ युति बन रही है, जबकि बृहस्पति की दृष्टि भी प्रभाव डाल रही है. जानें अगले एक महीने तक 12 राशियों पर इसका करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ा क्या असर रहेगा.

Advertisement
X
सूर्य कर चुके हैं कुंभ राशि में प्रवेश (Photo: ITG)
सूर्य कर चुके हैं कुंभ राशि में प्रवेश (Photo: ITG)

Surya Gochar 2026: सूर्यदेव 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, सत्ता, प्रतिष्ठा और नेतृत्व के कारक माने जाते हैं. कुंभ राशि में सूर्य की स्थिति सामान्यतः मध्यम फलदायी मानी जाती है, क्योंकि यह शनि की राशि है और शनि-सूर्य में प्राकृतिक दुश्मनी है. इस गोचर के दौरान सूर्य शुक्र, बुध और राहु के साथ युति में रहेंगे. वहीं मिथुन राशि में स्थित बृहस्पति की दृष्टि भी सूर्य पर पड़ेगी. सूर्य अपनी ही राशि सिंह पर दृष्टि डालेंगे, जिससे उनकी शक्ति संतुलित बनी रहेगी. इस परिवर्तन का प्रभाव लगभग एक महीने तक रहेगा. आइए जानते हैं.

मेष राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. तनाव कम होगा और करियर में अवसर मिलेंगे.

वृषभ राशि- रुके हुए कार्य पूरे होंगे. मानसिक स्थिति में सुधार आएगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं.

मिथुन राशि- अनावश्यक चिंताएं बढ़ सकती हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें. निर्णय सोच-समझकर लें.

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. खर्चों में वृद्धि संभव है. खानपान और बजट पर नियंत्रण रखें.

सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान दें. वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना है.

कन्या राशि- यह गोचर लाभकारी रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. स्थान परिवर्तन के योग हैं, जो फायदेमंद सिद्ध होंगे.

तुला राशि- स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है. संतान से जुड़ी चिंता संभव है. धैर्य रखें.

वृश्चिक राशि- माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. महत्वपूर्ण कार्य टालें नहीं.

Advertisement

धनु राशि- स्थान परिवर्तन और करियर में उन्नति के योग हैं. प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

मकर राशि- आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें.

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें.

मीन राशि- करियर और रिश्तों में लापरवाही भारी पड़ सकती है. जिम्मेदारी से निर्णय लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement