scorecardresearch
 

Ketu Gochar 2026: 29 मार्च को केतु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Ketu Gochar 2026: केतु का 29 मार्च 2026 से मघा नक्षत्र में गोचर ज्योतिष के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. यह बदलाव कुछ राशियों के लिए करियर, धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जानें आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement
X
केतु का गोचर 2 राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)
केतु का गोचर 2 राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)

Ketu Gochar 2026: 29 मार्च 2026 से केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यह स्थिति 5 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी. ज्योतिष में यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु ही हैं. मघा नक्षत्र जहां मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ा है, वहीं केतु अध्यात्म, रहस्य और मोक्ष का कारक माना जाता है. ऐसे में यह समय कुछ लोगों के लिए तरक्की और उन्नति लेकर आ सकता है, तो कुछ को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं और नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. शुरुआत में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब संभल जाएगा. मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक संकेत दे रहा है. आय के नए साधन बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. यात्रा के भी योग बन रहे हैं. साथ ही बेवजह के खर्चों में कमी आ सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान अच्छे मौके मिल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर आएंगे और समाज में पहचान बढ़ेगी. हालांकि सेहत का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है.

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस समय थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. काम में रुकावटें आ सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. शादी या रिश्तों से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है.

सिंह राशि

सिंह राशि में ही केतु का प्रभाव होने से इस राशि पर इसका असर ज्यादा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कई अच्छे मौके मिल सकते हैं. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं और शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा. रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं और खर्च बढ़ सकते हैं. अनावश्यक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. हालांकि ध्यान और साधना से मन को शांति मिलेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है. दोस्तों और संपर्कों से फायदा मिलेगा और नए मौके सामने आएंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए करियर में बदलाव के संकेत हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा. यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है.

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आएगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. यात्रा के भी योग बन रहे हैं, लेकिन काम में सतर्क रहना जरूरी है.

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अचानक खर्च या धन हानि हो सकती है. कानूनी मामलों में सावधानी रखें और रिश्तों में भी संतुलन बनाए रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर या जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. पुरानी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के जीवन में इस समय कई बदलाव आ सकते हैं. काम का बोझ बढ़ सकता है और बिजनेस में धीमापन आ सकता है. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, इसलिए अपने आसपास के लोगों और माहौल का ध्यान रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement