Holi 2026: होली मतलब हुड़दंग, गुझिया और ढेर सारे रंग! हम अक्सर होली पर रंग खेलने के लिए पुराने या सफेद कपड़े निकाल लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 4 मार्च 2026 को आने वाली यह होली आपकी किस्मत भी बदल सकती है? ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें, तो आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि भी आएगी. आइए जानते हैं, इस साल आपकी राशि के लिए कौन सा रंग 'गेम चेंजर' साबित होने वाला है.
मेष और वृश्चिक राशि: लाल और नारंगी
इन दोनों राशियों का स्वामी 'मंगल' है, जो ऊर्जा का प्रतीक है. इस होली पर अगर आप लाल, नारंगी या मैरून रंग के कपड़े पहनते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा. यह रंग आपके साहस को बढ़ाएगा, यह रंग समाज में आपकी एक अलग धाक जमाएगा. सेहत के लिहाज से भी यह रंग आपके लिए बढ़िया रहेगा.
मिथुन और कन्या राशि: हरियाली और तरक्की का साथ
बुध ग्रह के स्वामित्व वाली इन राशियों के लिए हरा रंग सबसे बेस्ट है. हरा रंग खुशहाली और बुद्धि का प्रतीक है. अगर आप इस रंग के कपड़े पहनकर होली खेलते हैं, तो आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. खासकर स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए हल्का या गहरा हरा रंग काफी लकी साबित होगा.
कर्क राशि: सुकून भरा सफेद और सिल्वर
चंद्रमा की राशि कर्क के जातकों को सफेद, सिल्वर या ऑफ-व्हाइट कपड़े पहनने चाहिए. यह रंग आपको मानसिक शांति देगा. अगर आप पूरे सफेद कपड़े नहीं पहनना चाहते, तो कम से कम एक सफेद रुमाल या स्कार्फ साथ जरूर रखें. इससे परिवार में प्यार और तालमेल बढ़ेगा.
सिंह राशि: रॉयल गोल्डन और केसरिया
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. अपनी लीडरशिप क्वालिटी और रूतबे को निखारने के लिए आप सुनहरा (Golden), पीला या केसरिया रंग चुनें. ये रंग आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएंगे. आपके करियर या बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खोलेंगे.
धनु और मीन राशि: ज्ञान और समृद्धि का पीला
बृहस्पति (गुरु) की इन राशियों के लिए पीला रंग वरदान जैसा है. पीला रंग पहनने से घर में सुख-शांति आती है. इससे मान-सम्मान बढ़ता है. यह रंग न केवल आपकी पर्सनालिटी में निखार लाएगा, बल्कि आपकी आध्यात्मिक सोच को भी सकारात्मक बनाएगा.
मकर और कुंभ राशि: कूल ब्लू और जामुनी
शनि देव की इन राशियों के लिए नीला, जामुनी या गहरा ग्रे रंग सबसे शुभ है. ये रंग आपके जीवन में स्थिरता और अनुशासन लाएंगे. होली की मस्ती के बीच ये रंग आपके लिए एक 'सुरक्षा कवच' की तरह काम करेंगे, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा और काम की बाधाएं दूर होंगी.