scorecardresearch
 

Gajlaxmi Rajyog 2023: होली के बाद बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, शनि की साढ़े साती होगी खत्म, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Gajlaxmi Rajyog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के बाद गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है. दरअसल, 22 अप्रैल 2023 को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजलक्ष्मी योग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग के प्रभाव से धन और सुख समृद्धि प्राप्त होती है.

Advertisement
X
गजलक्ष्मी राजयोग 2023
गजलक्ष्मी राजयोग 2023

Gajlaxmi Yog 2023: सभी नौ ग्रह समय समय पर राशि गोचर करते हैं. अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं. ये ग्रह गोचर और ग्रहों की युति कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं. वहीं, 08 मार्च को होली का त्योहार आने वाला है जिसके बाद एक योग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिषियों की मानें तो 22 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजलक्ष्मी योग बनने जा रहा है. ये गजलक्ष्मी योग कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. 

गजलक्ष्मी योग का होगा निर्माण

बृहस्पति को ग्रहों का देवता माना जाता है. देवताओं के गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 03 बजकर 33 पर अपनी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा इस राशि में पहले ही विराजमान है इसलिए मेष राशि में गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजलक्ष्मी योग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग के प्रभाव से धन सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. इसके साथ ही गजलक्ष्मी योग जिस भी राशि में बनता है उस राशि से शनि की साढ़े साती खत्म हो जाती है. आइए जानते हैं कि होली के बाद बन रहे इस गजलक्ष्मी योग से किन राशियों को लाभ होने वाला है. 

इन राशियों को होगा लाभ

1. मेष

गजलक्ष्मी योग बनने से मेष राशि वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी. कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती है. प्रेम संबंधों के लिए ये समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, उनके विवाह के योग बनेंगे. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. भाग्य का सहयोग मिलने से आपके सभी काम बनने लगेंगे. पुराने सभी काम पूरे होंगे. आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

Advertisement

2. मिथुन

गजलक्ष्मी राजयोग बनने से आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है. कारोबार अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. विद्यार्थियों को शिक्षा में रुकावट के बावजूद आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. सिंगल जातकों के जीवन में भी कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जिनके साथ आप एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं.

3. धनु

गजलक्ष्मी योग से धनु राशि वाले जातकों को अचानक धन लाभ होगा क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे है. जिसकी वजह से इस समय कारोबारियों को व्यापार में सफलता हासिल होगी. वहीं प्रेम-संबंधों में भी मधुरता देखने को मिलेगी. शिक्षा की बात करें तो जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा.

Advertisement
Advertisement