scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2023: बिछिया, मंगलसूत्र, झुमका, करवा चौथ पर इन चीजों के बगैर अधूरा है सोलह श्रृंगार

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सुहागिनें 16 श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. फिर रात को चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. इस बार करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवबर को रखा जाएगा.

Advertisement
X
Karwa Chauth 2023: बिछिया, मंगलसूत्र, झुमका, करवा चौथ पर इन चीजों के बगैर अधूरा है सोलह श्रृंगार (Photo: Getty Images)
Karwa Chauth 2023: बिछिया, मंगलसूत्र, झुमका, करवा चौथ पर इन चीजों के बगैर अधूरा है सोलह श्रृंगार (Photo: Getty Images)

Karwa Chauth 2023: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागिनें 16 श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. फिर रात को चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. इस बार करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवबर को रखा जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि करवा चौथ पर कौन से सोलह श्रृंगार किए जाते हैं.

1. बिंदी- बिंदी महिलाओं के 16 शृंगार का बहुत ही खास हिस्सा है.

2. सिंदूर- सिंदूर महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक होता हैय.

3. इत्र- खुशबू को प्रेम का प्रतीक माना गया है और यह एक दूसरे की ओर आकर्षित करने का काम करती है.

4. पायल- पैरों में पहनी जाने वाली चांदी की पायल सबसे उत्तम व शुभ गहना मानी जाती है.

5. बिछिया- पैरों की उंगलियों में पहने जाने वाली बिछिया सुहागिन महिलाओं की पहचान होती है. चांदी की बिछिया को भी बहुत शुभ माना गया है.

6. अंगूठी- शादी की रस्मों की शुरुआत ही अंगूठी के साथ होती है. इसे भी सोलह श्रृंगार में खास माना जाता है.

7. गजरा- करवा चौथ के दिन अपने बालों में गजरा जरूर लगाएं.

8. झुमके- बाकी गहनों की ही तरह कान के झुमके या कुंडल भी सुहागिनों की शोभा बढ़ाते हैं.

Advertisement

9. कपड़े- चमकदार कपड़े भी सुहागनों की निशानी है. दुल्हन के लिए लाल रंग का शादी का जोड़ा सबसे शुभ माना जाता है. यह रंग प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है.

10. मेहंदी- मेहंदी लगाने का शौक लगभग हर महिला को होता है. सोलह श्रृंगार में मेहंदी या आलता को महत्वपूर्ण माना गया है.

11. मांगटीका- औरतों की शोभा बढ़ाने वाला मांगटीका भी सोलह श्रृंगार में शामिल है.

12. काजल- काजल आंखों के साथ स्त्रियों के सौंदर्य को भी निखारने का काम करता है.

13. मंगलसूत्र- मंगलसूत्र एक जोड़े को मंगल का आशीर्वाद देता है. ये भी है श्रृंगार का खास हिस्सा है. महिलाएं जब तक सौभाग्यवती रहती हैं, वो तब तक इसे पहनती हैं

14. चूड़ियां- हाथों में खनकती रंगबिरंगी चूड़ियां हर सुहागिन का सबसे खास शृंगार हैं.

15. बाजूबंद- हाथ के ऊपरी हिस्से में पहने जाने वाले बाजूबंद के बिना सोलह श्रृंगार अधूरा है.

16. कमरबंद- कमरबंद या तगड़ी सुहागिन की सुंदरता को निखारता है. यह सोलह ऋृंगार की शोभा में चार चांद लगाता है.

क्या पहनें, क्या नहीं?
करवा चौथ के दिन न तो सफेद कपड़े खरीदने चाहिए और न ही पहनने चाहिए. इस दिन लाल, पीले, हरे और संतरी रंग के कपड़ों की खरीदारी शुभ मानी जाती है. कहते हैं कि इस दिन सुहागिन महिलाओं को तेज धार वाली वस्तुओं की खरीददारी नहीं करनी चाहिए.  इनमें चाकू, कैंची और सुई जैसी चीजें शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement