scorecardresearch
 

महिला का पीछा कर अश्लील हरकत करने वाले गिरफ्तार, 500 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचा

जयपुर में बाइक सवार महिला से छेड़छाड़ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने NCRB और साइबर यूनिट की मदद से 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की. आरोपी महिला का पीछा कर गलत तरीके से छूने और शर्ट खींचने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement
X
4 आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Screengrab)
4 आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Screengrab)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिला से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बाइक सवार महिला का पीछा किया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनराज मीना (24), सुदामा मीना (24), महेश बंजारा (19) निवासी टोंक और लोकेश बंजारा (21) निवासी दौसा के रूप में की है. ये सभी एक बाइक पर सवार थे और महिला का पीछा कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: जयपुर में जापान की महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, 5 लोगों पर केस दर्ज

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ) राजर्षि राज वर्मा के अनुसार, आरोपी सूरजमल सर्किल से न्यू सांगानेर रोड तक महिला का पीछा करते रहे और रास्ते में उसे गलत तरीके से छुआ तथा उसकी शर्ट खींचने की कोशिश की.

वायरल वीडियो से शुरू हुई जांच

पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. वीडियो के आधार पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) और साइबर यूनिट की मदद से आरोपियों की पहचान की गई.

Advertisement

घटना मुहाना थाना क्षेत्र की बताई गई है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य काकड़े शर्मा की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया.

देखें वीडियो...

500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच

पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया. संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई.

जांच में सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान और हुलिया बदल रहे थे और फरार थे.

हालांकि, पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखी और आखिरकार सभी आरोपियों को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement