scorecardresearch
 
Advertisement

सो सॉरी

पीएम मोदी ने अपने 'दोस्तों' संग कैसे सेलिब्रेट की बर्थडे पार्टी, देखें सो सॉरी

18 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए. जिसका देशभर में जश्न मनाया गया. बीजेपी 'सेवा संकल्प अभियान' चलाकर पीएम के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रही है. पीएम मोदी ने खुद एनडीए में शाम‍िल अपने सहयोग‍ियों के साथ कैसे मनाया अपना बर्थडे, इसी पर देखें सो सॉरी का ये मजेदार एपिसोड.

BRICS में पुतिन-जिनपिंग-मोदी की कैसी जुगलबंदी, देखें सो सॉरी

13 सितंबर 2026

नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक मंच पर दिखीं. पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गर्मजोशी से मिले और BRICS की एकता का संदेश पूरी दुनिया को दिया. तीनों नेताओं के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई. इसी पर देखें सो सॉरी का ये मजेदार एपिसोड.

सो सॉरी: चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने में किस तरह जुटे दल?

26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सपा, बसपा ले लेकर बाजेपी सभी दल ब्राह्मण वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. देखें इसी पर आधारित आजतक की खास पेशकश सो सॉरी.

एअर इंडिया के 'झूमते' पायलट ने यात्रियों में कैसे मचा दी खलबली, देखें सो सॉरी

21 अगस्त 2026

एअर इंडिया एकबार फिर विवादों में है. दरअसल, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी. जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे. विमान के पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. दावा है कि वो गांजा पीकर प्लेन चला रहा था. करीब चार सेकेंड तक फ्लाइट से पायलट ने कंट्रोल खो दिया था. इसी पर देखें सो सॉरी का ये मजेदार एपिसोड.

Gen Z की ताल पर थ‍िरके पीएम मोदी और राहुल गांधी, देखें सो सॉरी

14 अगस्त 2026

NEET पेपर लीक के व‍िरोध में उतरे युवाओं ने आंदोलनों को लेकर देश के सामने एक नया आयाम पेश कर द‍िया है. इसमें ह‍िस्सा लेने वालों में ज्यादातर 'जेन जी' (Gen Z) मतलब 'जनरेशन जेड' से थे. इनके पावर को मद्देनजर रखते हुए ही सभी स‍ियासी दल इस वर्ग को लुभाने में जुटा हुआ है. इसी पर आधार‍ित है सो सॉरी की ये स्वतंत्रता द‍िवस पर खास पेशकश.

'इंतहा हो गई इंतजार की...', मोदी कैबिनेट फेरबदल में देरी, देखें सो सॉरी

13 अगस्त 2026

मोदी 3.O के पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. काफी समय से पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और बीजेपी संगठन में भी बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन अभी तक इन दोनों पर ही अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है. इसी बढ़ते इंतजार पर देखें सो सॉरी का ये मजेदार एपिसोड.

अखिलेश की 'PDA' वाली रथयात्रा से यूपी में कैसी खलबली, देखें सो सॉरी

27 जुलाई 2026

2027 के यूपी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सारी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से जीत के लिए अपने-अपने दांव चल रही हैं. इसी चुनावी कैंपेन के तहत समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर से रथ यात्रा निकालेंगे. जिसमें उनका फोकस 'PDA' वोटर्स पर होगा. इसी पर देखें सो सॉरी का ये मजेदार एपिसोड.

राममंदिर ट्रस्ट में CEO की न‍िकली भर्ती, कैसे मची खलबली, देखें सो सॉरी

24 जुलाई 2026

अयोध्या के राम मंद‍िर में चढ़ावा चोरी मामले में आए द‍िन बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे मामले से हर कोई हैरान है. मामले की जांच जारी है और कई नाम सामने आ चुके हैं. इस बीच राममंदिर ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) समेत कई पदों पर न‍ियुक्त‍ि की प्र‍क्रि‍या शुरू की जा चुकी है. इसी पर आधार‍ित है सो सॉरी की ये ताजातरीन और गुदगुदाने वाली पेशकश.

ईरान युद्ध पर 'बाबू राव' स्टाइल में ट्रंप बता रहे परेशानी, देखें सो सॉरी

18 जुलाई 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. दोनों के बीच सीजफायर खत्म हो गया होर्मुज को लेकर हमले जारी है. मिडिल ईस्ट में फिर से बारूद बरस रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ईरान में सैन्य अभियान और तेज करने की लगातार धमकी दे रहे हैं. इसी पर देखें 'सो सॉरी' का ये एपिसोड.

'मुंह में राम, बगल में छुरी', राममंदिर में चढ़ावे की कर गए चोरी, देखें सो सॉरी

06 जुलाई 2026

अयोध्या के राम मंद‍िर में चढ़ावा चोरी के खुलासे ने देश भर में खलबली मचा दी है. इस पूरे घटनाचक्र से राम भक्तों के व‍िश्वास को गहरा आघात पहुंचा है. मामले की जांच में कई ऐसे नाम सामने आए हैं क‍ि ज‍िनके बारे में सुनकर लोग हैरान रह गए. साथ ही ज‍िस तरह से इस चोरी को अंजाम दि‍या गया, उसे लेकर हो रहे खुलासे भी कम सनसनीखेज नहीं है. इसी पर आधार‍ित है सो सॉरी की ये ताजातरीन पेशकश.

'कितने आदमी...', विपक्ष में बगावत से गदगद बीजेपी, देखें सो सॉरी

29 जून 2026

बंगाल में हार के बाद टीएमसी के विधायकों-सांसदों ने बगावत कर दी और NDA को सपोर्ट का ऐलान किया. इसके बाद महाराष्ट्र में भी उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे गुट का दमन थाम लिया. विपक्ष में लगातार टूट के चलते बीजेपी और मजबूत हो रही है. इसी पर देखें सो सॉरी का ये मजेदार एपिसोड,

ट्रंप-नेतन्याहू के बीच कैसे आ गई ईरान डील की 'दीवार', देखें सो सॉरी

19 जून 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ ईरान के साथ पीस डील साइन कर चुके हैं. तो दूसरी तरफ इजरायल के राष्ट्रपति नेतन्याहू इस पीस डील के हित में नहीं दिख रहे हैं. ट्रंप का पीस डील का फैसला नेतन्याहू की गले की फांस बनता दिख रहा है. इसी पर देखें आजतक की खास पेशकश सो सॉरी.

ईरान शांति समझौता ट्रंप के लिए कैसे बना अबूझ 'पहेली', देखें सो सॉरी

13 जून 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान युद्ध खत्म हो गया है. ट्रंप ने साथ ही जल्द पीस डील होने का भी दावा किया. इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति दर्जनों बार जंग खत्म करने का झूठा दावा कर चुके हैं. ट्रंप की इसी एग्जिट पजल पर देखें 'सो सॉरी' का ये मजेदार एपिसोड.

मोदी के 12 साल, 'धुरंधर' अंदाज में कैसे मचा दी खलबली, देखें सो सॉरी

09 जून 2026

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी अपने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. जो सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर एक र‍िकॉर्ड है. इन 12 सालों के इस दौरान उन्होंने कोरोना के ख‍िलाफ जंग, पाकिस्तान को हर मोर्चे पर धूल चटाने और पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत समेत और कई उपलब्ध‍ियां शाम‍िल हैं. देखें इस पर आधार‍ित 'सो सॉरी' की ये ताजातरीन और गुदागुदाने वाली पेशकश.

घुसपैठ‍ियों पर भारी अमि‍त शाह और शुभेंदु अध‍िकारी, देखें सो सॉरी

03 जून 2026

पश्चि‍म बंगाल में बीजेपी ने ममता के गढ़ पर फतह हास‍िल कर ली है. अब बारी है पार्टी के क‍िए वादों को पूरा करने का. बीजेपी ने चुनाव में घुसपैठ‍ियों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. और अब जीत के बाद गृहमंत्री अम‍ित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री शुभेंदु अध‍िकारी इस काम में कमर कस के जुट गए हैं. इसी पर आधर‍ित है सो सॉरी की ये ताजातरीन और गुदगुदाने वाली पेशकश.

सो सॉरी: स‍ियासी गर्मी में राहुल बेच रहे मोहब्बत का शर्बत तो ममता कुल्फी

27 मई 2026

देश में कई राज्यों में व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सभी में सरकार भी बन चुकी है, लेक‍िन मौसमी पारे के साथ ही देश में स‍ियासी गर्मी कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है. स‍ियासी चेहरे अगर इस गर्मी में बतौर दुकानदार कुछ बेचते तो क्या बेचते नजर आते. इसी पर आधार‍ित है सो सॉरी की ये ताजा और गुदगुदा देने वाली पेशकश.

PM मोदी के मंत्र से कैसे पतियों ने ली चैन की सांस? देखें सो सॉरी

20 मई 2026

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते PM मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. जिससे कम से कम फॉरेक्‍स रिजर्व खर्च हो. इसके बाद बाजारों में सोने की खरीदारी में कमी आई. हालांकि, PM की सोना न खरीदने की अपील से कई महिलाएं नाराज भी हैं. PM मोदी के मंत्र से कैसे पतियों ने ली चैन की सांस? देखें सो सॉरी.  

ट्रंप को तो लग गई 'ब्रेन हॉर्मूज' नाम की ब‍ीमारी, देखें सो सॉरी

14 मई 2026

म‍ि‍ड‍िल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के हालात अब भी बने हुए हैं. इस हालात में तनाव का केंद्र 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज' बना हुआ है, ज‍िसे लेकर न अमेर‍िका झुकने तैयार है और न ही ईरान. दोनों एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं. गौर करने वाली बात ये है क‍ि डोनाल्ड ट्रंप 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज' पर कब्जे को लेकर कुछ ज्यादा ही उतावले नजर आ रहे हैं. इसी पर आधार‍ित है सो सॉरी की ये गुदगुदा देने वाली ताजा पेशकश.

'ओ दीदी...', ममता बनर्जी को PM मोदी ने कैसे दी 'विदाई', देखें सो सॉरी

09 मई 2026

शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए. उनके साथ 5 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. बंगाल में पहली बार 'कमल' खिलने के साथ ही प्रदेश में ममता बनर्जी के 15 साल का वर्चस्व खत्म हो गया. पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को कैसे दी विदाई, देखें 'सो सॉरी' का ये मजेदार एपिसोड.

सो सॉरी: DMK को पछाड़कर व‍िजय कैसे बन गए त‍म‍िलनाडु के थलपत‍ि

07 मई 2026

पांच राज्यों के व‍िधानसभा चुनावों के नतीजों में बड़े स‍ियासी उलटफेर देखने को म‍िले. ज‍िसमें तम‍िलनाडु भी शाम‍िल है. यहां महज दो साल पहले स‍ियासत में कदम रखने वाले जोसेफ व‍िजय की पार्टी टीवीके ने कमाल कर द‍िया. DMK को पछाड़कर व‍िजय कैसे बन गए त‍म‍िलनाडु के थलपत‍ि, देखें सो सॉरी की ये ताजा और गुदगुदाने वाली पेशकश.

बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत पर झूम उठे पीएम मोदी, देखें सो सॉरी

04 मई 2026

पश्च‍िम बंगाल समेत पांच राज्यों के व‍िधानसभा चुनावों के नतीजों का सोमवार को ऐलान क‍िया गया. ज‍िसमें बीजेपी ने बंगाल में 15 साल से का‍ब‍िज ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को पछाड़ द‍ि‍या. भारतीय जनता पार्टी के ल‍िए ये जीत ऐत‍िहास‍िक है, क्योंक‍ि आजादी के बाद ऐसा पहली बार है, जब सूबे पर भगवा लहराने जा रहा है. इसी पर देखें आजतक की गुदगुदाने वाली ये खास पेशकश.

Advertisement
Advertisement