रितेश देशमुख की हालिया फिल्म रिलीज 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. उम्मीद के मुताबिक फिल्म मराठी वर्जन में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इसी के साथ इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानि दूसरे मंडे को 2 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया.