मध्य प्रदेश के धार जिले में कुक्षी विधानसभा के ग्राम खेलड़ी में सीमेंट फैक्ट्री द्वारा लाइमस्टोन सैंपलिंग के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर पथराव किया. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराया। यह विरोध सीमेंट फैक्ट्री के कार्यों को लेकर था. अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच पुलिस की मध्यस्थता से स्थिति नियंत्रित हुई. .