scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश: राजगढ़ में पटवारी ने नहाते हुए लड़की का वीडियो बनाया, बाथरूम की जाली से किया रिकॉर्ड, भीड़ ने जमकर पीटा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक पटवारी पर किराए से रहने वाली नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है. छात्रा ने सहेलियों के जरिए परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मोबाइल की जांच में वीडियो रीसायकल बिन में मिला. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी महेश साहू की पिटाई कर दी. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
नहाते हुए चुपके से बना लिया वीडियो. (Photo: Representational)
नहाते हुए चुपके से बना लिया वीडियो. (Photo: Representational)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पटवारी पर अपने ही मकान में किराए से रहने वाली नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है और पढ़ाई के लिए आरोपी पटवारी महेश साहू के मकान में किराए से रह रही थी. शनिवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई थी, तभी आरोप है कि मकान मालिक महेश साहू ने बाथरूम की जाली से मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया.

स्कूल जाकर सहेलियों से बताई पूरी घटना
छात्रा परीक्षा देने केंद्र पहुंची और बाद में सहेलियों से चर्चा के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी. शनिवार रात परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी का मोबाइल चेक किया. बताया जा रहा है कि वीडियो डिलीट किया गया था, लेकिन रीसायकल बिन में नहाते समय का वीडियो और कुछ अन्य वीडियो भी मिल गए.

पटवारी को भीड़ ने जमकर पीटा.
पटवारी को भीड़ ने जमकर पीटा.

पटवारी की हुई पिटाई
मामला सामने आते ही मौके पर भारी हंगामा हो गया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, यहां तक कि उसके कपड़े भी फट गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया.

Advertisement

खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से नाबालिग के नहाते समय के वीडियो मिले हैं. छात्रा की शिकायत पर आरोपी महेश साहू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस की जांच में सामने आया कि 50 वर्षीय पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों से आई नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए पर रहती थीं. बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी राजस्थान के छबड़ा स्थित रिश्तेदारों के यहां चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था.

शनिवार सुबह कक्षा 11 की एक छात्रा परीक्षा से पहले नहाने के लिए बाथरूम में गई. आरोप है कि इसी दौरान महेश साहू ने बाथरूम के दरवाजे के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए उसका वीडियो बना लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक नहीं बल्कि दो-तीन क्लिप रिकॉर्ड किए.

बताया गया कि छात्रा ने उसे संदिग्ध स्थिति में देख लिया था, लेकिन डर और परीक्षा के दबाव के कारण उसने तुरंत कुछ नहीं कहा. बाद में उसने साथ रह रही अन्य छात्राओं को पूरी बात बताई और परीक्षा देने चली गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement