scorecardresearch
 

Kuno में फिट और एक्टिव हैं बोत्सवाना के चीते, 6 का क्वारंटाइन खत्म, बड़े बाड़ों में लगाई पहली छलांग

Cheetah Project Update: कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है. बोत्सवाना से लाए गए चीतों ने अपना अनिवार्य क्वारंटाइन समय सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके बाद उन्हें बड़े बाड़ों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Advertisement
X
कूनो में चीतों की कुल संख्या पहुंची 50.(Photo:Screengrab)
कूनो में चीतों की कुल संख्या पहुंची 50.(Photo:Screengrab)

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों में से 6 चीतों का क्वारंटाइन समय पूरा होगया. जिसके बाद उन्हें बड़े बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है. कूनो प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि एक महीने बाद सभी चीते फिट है और कूनो के नए माहौल में रच बस रहे है.

पिछले दिनों 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से कुल 9 चीते कूनो पहुंचे थे, जिनमें 6 मादा और तीन नर शामिल थे. नियम के मुताबिक, इन सभी को अलग रखा गया था. अब सेहत की जांच और अफसरों की मंजूरी के बाद,चार मादा और दो नर चीतों को बड़े बाड़ों में छोड़ दिया गया है.

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक बचे हुए तीन चीतों को भी बहुत जल्द बड़े बाड़ों में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इसकी तैयारी चल रही है और यह काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार,बोत्सवाना से आए सभी नौ चीते एकदम फिट हैं और उन्हें कूनो का वातावरण रास आ रहा है. भारत से बरसों पहले गायब हो चुके चीतों को वापस लाने की दिशा में इस प्रोजेक्ट को बहुत अहम माना जा रहा है. बोत्सवाना के चीतों ने कूनो को अपनाया, देखें VIDEO:- 

Advertisement

चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने 'आजतक' को फोन कॉल पर बताया कि इन सभी की सेहत और रहने-सहने के ढंग पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि आगे चलकर इन्हें सुरक्षित तरीके से खुले जंगल में छोड़ा जा सके.

यहां बता दें कि वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में कुल 50 चीते हो गए हैं, जिनमें से 12 चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement