scorecardresearch
 

नशे में धुत, जमीन पर पड़े मिले दारोगा... गुना की पुलिस चौकी का शर्मनाक वीडियो, ASI पर गिरेगी गाज

MP के गुना जिले में खाकी की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. राजस्थान बॉर्डर पर स्थित बांसाहेडा पुलिस चौकी के प्रभारी ASI जगदीश जाटव का शराब के नशे में धुत होकर अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर लेटे रहने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

Advertisement
X
गुना में ASI जगदीश जाटव का नशे में लेटे रहने का वीडियो वायरल.(Photo:ITG)
गुना में ASI जगदीश जाटव का नशे में लेटे रहने का वीडियो वायरल.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस की कार्यशैली पर बार-बार सवाल खड़े हो रहे हैं. मृगवास थाने की बांसाहेडा पुलिस चौकी में पदस्थ ASI जगदीश जाटव के वायरल वीडियो ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया. वीडियो में ASI जगदीश जाटव चौकी के अंदर बने कक्ष में जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. 

शराब के नशे में धुत चौकी प्रभारी अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर लेटे हुए हैं. इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका वीडियो बना लिया गया. चौकी प्रभारी इतना ज्यादा नशे में थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका आपत्तिजनक किसने शूट कर लिया.

दरअसल, बांसाहेडा पुलिस चौकी राजस्थान बॉर्डर पर स्थित है. सुदूर क्षेत्र होने के कारण यहां वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं आते जाते. जिसका फायदा उठाकर चौकी प्रभारी मनमानी करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दरोगा जी की कार्यशैली विवादित है,वे अक्सर शराब के नशे में धुत रहते हैं. यदि कोई व्यक्ति फरियाद लेकर चौकी पर जाता है तो उसकी सुनवाई तो दूर सीधे तरीके से बात भी नहीं की जाती.

पुलिस स्टाफ भी चौकी प्रभारी जगदीश जाटव के क्रियाकलापों से परेशान है. लेकिन दरोगा जी अपने रौब और रुतबे के कारण उनकी आवाज़ को दबा देते हैं. निचले स्टाफ को लाइन अटैच कराने की धमकी भी दी जाती है.

Advertisement

बांसाहेडा चौकी में NDPS के मामलों में भी लापरवाही बरती जाती है. बताया जा रहा है कि DRUG PEDDLERS को भी विशेष सहयोग प्रदान किया जाता है.

VIRAL VIDEO को लेकर जब पुलिस अधीक्षक हितिका वासल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये गंभीर मामला है. पुलिस में अनुशासन सर्वोपरि है. वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं. चौकी प्रभारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

गुना में पुलिस की अनुशासनहीनता को देखते हुए एसपी हितिका वासल लगातार कार्रवाई भी कर रही हैं. एक पुलिसकर्मी जो जुआरी के साथ शराब पी रहा था उसे सस्पेंड किया गया, एक अन्य मामले में शराब ठेकेदार के कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में दो पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement