scorecardresearch
 

MP में सिस्टम शर्मसार: कलेक्टर दफ्तर में रेंगते हुए जा पहुंचा फरियादी, मंजर देख कुर्सी छोड़ उठ खड़े हुए अफसर

कलेक्टर दफ्तर में हंगामे और उमेश्वर की पीड़ा को देख जनसुनवाई में मौजूद जिला पंचायत CEO दिव्यांशु चौधरी अपनी कुर्सी से उठे. उन्होंने खुद जाकर पीड़ित को सहारा दिया, उसे उठाकर कुर्सी पर बैठाया और पानी पिलाकर विस्तार से उसकी समस्या सुनी.

Advertisement
X
जनसुनवाई में रेंगते हुए पहुंचा आवेदक.(Photo:Screengrab)
जनसुनवाई में रेंगते हुए पहुंचा आवेदक.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक घिसटते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंच गया. यह देख कर सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का भी प्रयास किया.

लेकिन आक्रोशित आवेदक गुस्से में जोर-जोर से अपनी पीड़ा बताने लगा. मौके पर मौजूद जिला पंचायत CEO ने फरियादी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और फिर आवेदक की समस्या सुनी.

पीड़ित आवेदक उमेश्वर सिंह ठाकुर का आरोप है कि कई वर्षों से जमीन के सीमांकन के लिए भटकाया जा रहा है. पैतृक जमीन पर चाचा ने कब्जा कर लिया है, जिसका सीमांकन कराने अनेक बार आवेदन दे चुका.

लेकिन राजस्व के अधिकारी से लेकर पटवारी तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मजबूरन अपनी पीड़ा बताने के लिए कलेक्टर की जन सुनवाई में घिसटते हुए आना पड़ा है. देखें VIDEO:- 

जिला पंचायत CEO दिव्यांशु चौधरी ने पीड़ित आवेदक को कार्रवाई का आश्वासन दिया. आवेदक ने कहा यदि एक सप्ताह में न्याय नहीं मिलता तो एक सप्ताह के बाद पूरे परिवार सहित सड़क में बैठ कर हड़ताल करने की चेतावनी दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement