scorecardresearch
 

क्यों आमिर की फिल्म से मेकर्स हटाना चाहते थे गाना 'मुझे नींद ना मुझे चैन ना आए'

आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल को खासी सफलता हासिल हुई. फिल्म गानों को भी बहुत पसंद किया गया था. लेकिन फिल्म में एक गाना ऐसा भी है जिसे प्रोड्यूसर ने हटाने के लिए कह दिया था.

Advertisement
X
समीर
समीर

आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल को खासी सफलता हासिल हुई. फिल्म गानों को भी बहुत पसंद किया गया था. लेकिन फिल्म में एक गाना ऐसा भी है जिसे प्रोड्यूसर ने हटाने के लिए कह दिया था. हालांकि, वो गाना सुपरहिट साबित हुआ. क्या इसके पीछे की पूरी कहानी ये गीतकार समीर ने साहित्य आजतक के मंच पर अपनी जुबानी सुनाई.

यहां समीर ने कहा- 'दिल के हर गाने में मैंने दिल शब्द का इस्तेमाल किया है. दिल का पहला गाना 'मुझे नींद ना मुझे चैन ना आए' जब रिकॉर्ड हुआ तो प्रोड्यूसर ने कहा कि तुमने इसमें जो पहली लाइन लिखी है उसे निकाल दो. मुझे नींद ना मुझे चैन ना आए 500 गानों में सुन चुके हैं. बहुत घिसी-पिटी लाइन है नहीं चाहिए.'

साहित्य आजतक की पूरी कवरेज यहां देखें

Advertisement

क्यों दिल फिल्म के प्रोड्यूसर समीर से हो गया था इर्रिटेट?


'मैंने बहुत कोशिश की, बहुत कुछ बदला लेकिन कुछ समझ ठीक से बैठ ही नहीं रहा था. प्रोड्यूसर इतना परेशान हो गया उसने कहा कि शूट कर लेते हैं लेकिन अगर इस गाने का थियेटर में रिएक्शन ठीक नहीं आया तो इसे फिल्म से हटा देंगे. लेकिन वो गाना बहुत बड़ा हिट हुआ. इसके बाद उस प्रोड्यूसर ने कसम खा ली की तुमसे मैं कभी शब्दों पर बात ही नहीं करूंगा. तुम जो लिख दो हम वो ही ले लेंगे.'


साहित्य आजतक में रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि मशहूर गीतकार समीर का नाम सबसे ज्यादा हिट गाने लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. समीर ने शनिवार को साहित्य आजतक 2019 में शिरकत की. उनके इस सेशन को अंजना ओम कश्यप ने मॉडरेट किया.

Advertisement
Advertisement