आज राखी है. आज के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. उनकी आरती उतारती हैं और अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं. प्रेमी-प्रेमिकाओं, पति-पत्नी आदि के लिए तो साल में कई दिन आते हैं सेलिब्रेट करने के. लेकिन भाई-बहन का एक ही त्योहार है. यही वजह है कि राखी के दिन बहनें अपने भाईयों के लिए व्रत रखती हैं और उनके लिए खूब सारी तैयारियां करती हैं. रंग-बिरंगी राखियों के चुनाव से लेकर घर के सजावट तक वो एक भी कसर नहीं छोड़तीं. राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 11:04 से दोपहर 01:50 तक है.
एक प्रकार की पूजा थाली भी होती है, जिससे भाई की आरती उतारी जाती है और टीका किया जाता है. राखी की थाली को बहुत शुभ माना जाता है. इसलिए राखी के लिए हमेशा नई थाली का ही प्रयोग करना चाहिए. अगर घर में नई थाली नहीं है तो पुरानी मगर साफ-सुथरी थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस पर्व को मनाते समय कोई भूल-चूक न हो, उसके लिए हमें सावधानी रखनी चाहिए. आइए जानते हैं की थाली में हम क्या-क्या सामग्री रखें.
1. भाई को बांधने के लिए .
2. तिलक करने के लिए कुमकुम और अक्षत. ध्यान रहे कि चावल साबुत हो, टूटा हुआ न हो.
3. नारियल
4. मिठाई
5. सिर पर रखने के लिए छोटा सा रुमाल या टोपी भी चलेगा.
6. इसके अलावा भाई को अपनी तरफ से कोई गिफ्ट या उपहार या नगदी देना चाहे तो वो रख सकती हैं.
7. आरती उतारने के लिए दीपक.
8. थोड़ी सी के साथ थोड़ी सी दही भी तिलक के साथ लगाएं.