scorecardresearch
 

घर में मकड़ियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

घर में लगे मकड़ी के जाले देखने में तो खराब लगते ही हैं, इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

घर में लगे मकड़ी के जाले देखने में तो खराब लगते ही हैं, इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है. आपको शायद ये पता नहीं होगा कि मकड़ि‍यों को घरेलू तरीके अपनाकर भी घर से बाहर किया जा सकता है. आइए जानते हैं क्या हैं वो तरीके.

दीवार के कोनों की सफाई

सबसे पहले तो मकड़ी के सारे जाले साफ कर लें, खासतौर पर दीवारों के कोनों के जाले जरूर साफ करें क्योंकि ज्यादातर मकड़ियां यहीं से अपना जाला बुनना शुरु करती हैं. मकड़ियां दीवारों के कोनों में आसानी से अपना घर बना लेती हैं.

सिरका का करें इस्तेमाल

सिरका एक ऐसा पदार्थ है जो ऐसे ही कीटों को मारता है. सिरके को एक कपड़े में डुबोकर उन जगहों पर रखें जहां मकड़ियों के होने की संभावना अधिक हो.

टूटी दीवारों को ठीक करें

Advertisement

अगर आपके घर की कोई दीवार टूटी-फूटी है या उसमें दरारें हैं तो वहां मकड़ियां जल्दी पनपती हैं. घर की टूटी दीवारों को जल्द ठीक कराएं.

बेकिंग सोडा से भगाएं मकड़ी

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी मकड़ियां भाग जाती हैं. मकड़ियों को इसकी गंध पसंद नहीं होती है जिसकी वजह से वो ऐसी जगहों पर नहीं जाती हैं जहां बेकिंग सोडा लगा हो.

सिट्रस ऑयल

सिट्रस ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. इसकी कुछ बूंदे एक कपड़े पर डालकर उसे जालों की जगह लगाएं, मकड़ियां घर छोड़कर भाग जाएंगी.

Advertisement
Advertisement