scorecardresearch
 

Bhai Dooj 2019: भाई-बहन को ये स्पेशल मैसेज भेजकर करें विश

भाई-बहन के प्यार के रिश्ते के प्रतीक भाई दूज का त्योहार आ गया है. इस त्योहार पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्पेशल मैसेजेस के साथ बधाई दे सकते हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का बड़ा प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और बदले में भाई उसे कोई अच्छा सा उपहार देता है. देश के कई हिस्सों में इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. भाई दूज के इस अवसर पर आप अपने करीबियों को दिलचस्प मैसेजिस के साथ बधाई दे सकते हैं.

भैया दूज का त्योहार है, भाई को तिलक लगाने के लिए बहना तैयार है

जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया, आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना तैयार है

चंदन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार

भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार

भाई दूज का त्योहार यकीनन है खास

यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास

Advertisement

मांगी थी दुआ मैंने रब से, देना एक प्यारी बहन जो अलग हो सबसे

उस खुदा ने दी एक प्यारी सी बहना, और कहा संभालो ये अनमोल है सबसे

भाई दूज का त्योहार है, चारों तरफ खुशियों की बौछार है

रिश्ता बंधा है एक धागे में, ये भाई-बहन का प्यार है

बहन चाहे भाई का प्यार, नहीं चाहे महंगे उपहार

रिश्ता अटूट रहे सदियों तक, मिले मेरे भाई को खुशियां अपार

लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार, सूरज की किरणें खुशियों की बहार

चांद की चांदनी अपनों का प्यार, बधाई हो आपको भाई दूज का त्योहार

Advertisement
Advertisement