गर्मी के कहर से बचाएंगी ये 5 चीजें, रोजा खोलते वक्त थाली में जरूर करें शामिल
सुमित कुमार/aajtak.in
28 मई 2019,
अपडेटेड 8:05 PM IST
1/6
मई-जून की गर्मी में धधकते मौसम को बर्दाश्त करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रमजान में रोजा रखने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की परेशानी भी काफी बढ़ जाती है. दिन में सिर्फ एक बार खाकर शारीरिक क्षमता को दुरुस्त रखने की भी बड़ी चुनौती रहती है. बेहतर होगा कि खाने के वक्त आप ठंडी तासीर वाली चीजों का ज्यादा सेवन करें.
2/6
छाछ- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ एक शानदार विकल्प है. इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्कीम मिल्क से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है. इसमें कैल्श्िायम, पौटेशियम और जिंक भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है. रोजा रखने वाले इसका सेवन कर सकते हैं.
3/6
नारियल का पानी- गर्मी से राहत पाने के लिए नारियल का पानी भी बेहद कारगर है. इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम, क्लोराइड और पोटैशियम पाया जाता है. इसका सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी.
Advertisement
4/6
भुट्टा- कॉर्न यानी भुट्टे में विटामिन सी, मैगनेशियम, फॉसफोरस और फोलेट पाया जाता है. इसमें फाइबर भी होता है, जो कि पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है. वैसे तो इसे उबालकर या सेंककर खाया जाता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म नहीं होती.
5/6
खीरा- खीरे को भी गर्मियों के लिए काफी बेहतर माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. ये ऑयली त्वचा को ठीक करता है. खीरा गर्मियों में होने वाले गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं को भी दूर करता है. आप इसका सेवन सलाद या रायते के साथ कर सकत हैं.
6/6
कटहल- कटहल गर्मियों में काफी राहत देता है और ये बढ़े हुए ब्लडप्रेशर को कम करने में मददगार है. कटहल की तासीर ठंडी होने की वजह से यह आपको उच्च तापमान का सामना करने की हिम्मत देता है.