अखरोट
ऐंटिऑक्सिडेंट से भरपूर अखरोट दिल की बीमारियों, कैंसर, जल्दी बुढ़ापा आ जाना जैसी समस्याओं से दूर रखता है. इनमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड भी पाया जाता है, जो कि बॉडी के लिए अच्छा होता है. इसमें भी हेल्दी अनसैचुरेटिड फैट होते हैं. अपनी डाइट में हर दिन एक से दो अखरोट शामिल करें. वजन कम करने के अलावा अखरोट आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है.