त्योहारों के समय सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी अपनी लुक पर काफी ध्यान देते हैं. महिलाओं की तरह पुरुषों में भी सबसे अच्छा और अलग दिखने की चाहत होती है. जिसके लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारी शुरु कर देते हैं. अब त्योहारों पर महिलाओं की तरह पुरुष भी इऩ कपड़ों की मदद से अपनी लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं.
अगर आप इस छठ सबसे अलग लगने की सोच रहें तो यह लुक आपकी मदद करेगी. धोती पर कुर्ता और कुर्ते पर स्टाइलिश ब्लेजर आपको लाखों की भीड़ मे भी सबसे अलग और स्टाइलिश दिखाएगा.
आजकल के युवाओं को अपनी लुक के साथ नए-नए प्रयोग करने का बहुत शौक होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इस छठ के पर्व पर कुछ नए अंदाज में कपड़े पहनें. आप इस तरह से शेरवानी को धोती के साथ पहनें. यह लुक बहुत नया और अलग है.
छठ के मौेके पर खुद को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो आप शेरवानी के साथ पजामी की जगह सलवार पहनें. यह आपकी ड्रेस में निखार लाएगी.
धोती के साथ कुर्ता तो सभी पहनते हैं. लेकिन आप इस छठ धोती के साथ शर्ट या ब्लेजर पहनें. यह आपके एथनिक लुक को स्टाइलिश तो बनाएगा ही, साथ ही आप लाखों की भीड़ में भी अलग नजर आएंगे.
अगर शादी के बाद यह आपका पहला छठ है और आपको दुल्हा की तरह दिखना है तो आप यह लुक ट्राई कर सकते हैं. सलवार के उपर शेरवाली और शेरवानी पर ब्लेजर आपकी लुक को बेहद आकर्षक दिखाएगा.
अगर आपको धोती पहननी नहीं आती तो परेशान ना हों. बदलते जमाने के साथ फैशऩ भी बदल रहा है. धोती की जगह अब धीरे-धीरे धोती पजामी और धोती सलवार ले रहीं हैं. आप भी इस छठ के पर्व पर धोती सलवार या धोती पजामा शर्ट के साथ पहनें.
त्योहारों का सीजन हो और धोती का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नही सकता. त्योहारों की शान मानी जाती है धोती, और जब यह त्योहार छठ का हो तो इसकी लोकप्रिएता काफी बढ़ जाती है. आप धोती को कई तरह से पहन सकते हैं. आप इसे अपनी पसंद के अनुसार कुर्ते, शर्ट या ब्लेजर पर पहन सकते हैं.
पजामी पर स्टाइलिश कुर्ती आपकी पूरी लुक को स्टाइलिश बनाएगी. ऐसी कुर्तियां इस समय काफी ट्रेंड में हैं.
त्योहारों पर आप तौर पर पुरुष कुर्ता पजामी ही पहनते हैं. अगर हर बार की तरह इस छठ पर भी आप कुर्ता पजामी पहनने की सोच रहें हैं तो आप पठानी सूट पहन सकते हैं. पुरुषों पर यह खूब फबता है.
आप ब्लैक और क्रीम रंग का कुर्ता पजामा भी पहन सकते हैं. यह सिंपल होने के साथ काफी कंफर्टेबल भी होता है. चाहें तो कुर्ते पर वास्केट य़ा ब्लेजर पहन सकते हैं. यह आपकी सिंपल लुक में तड़का लगाएगा.
अगर आपको कुर्ता पजामी पहननी है तो आप कुर्ती के साथ मैचेिंग का वास्केट पहनें या गले में स्टॉल डालें.
अपनी सिंपल धोती कर्ते में जान लाने के लिए आप इस पर वास्केट पहन सकते हैं. यह काफी ट्रेंड में भी है.